वास्तु के हिसाब घर में आईना लगाते समय किन बातों का रखना चाहिए हमें ध्यान, जाने कौन सी दिशा आइना लगाने के लिए हैं सही
What factors should be kept in mind when placing a mirror in the house according to Vastu? Find out which directions are suitable for mirror placement.

कई लोग घर को सजाने के लिए भी अलग-अलग जगहों पर आईना लगाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में आईना लगाने को लेकर वास्तु शास्त्र में भी कुछ नियम बताए गए हैं? वास्तु के इन नियमों का सही तरह से पालन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और सुख-शांति बनी रहती है. वही इसका पालन नहीं करने से आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा, कलह और अशांति का माहौल बन सकता है.
आइए जानते हैं आइना लगाते समय हमें किन नियमों का पालन करना चाहिए
- वास्तु के अनुसार, घर में आईना लगाते समय उसके आकार का ध्यान रखना चाहिए. दर्पण न बहुत बड़ा होना चाहिए और न ही बहुत छोटा. कमरे और जगह के हिसाब से सही आकार का आईना चुनें.
- आईना लगाते समय उसकी ऊंचाई का भी ध्यान रखें. दर्पण को बहुत नीचे या बहुत ऊपर नहीं लगाना चाहिए. दर्पण इतनी ऊंचाई पर होना चाहिए कि उसमें व्यक्ति का पूरा चेहरा आसानी से दिखाई दे.
- वास्तु के अनुसार, दर्पण हानिकारक प्रभावों को वापस मोड़ने में मदद करता है. इसलिए घर में दर्पण कहां और किस तरह लगाया जा रहा है, इसका ध्यान रखना जरूरी है.
- धुंधले या गंदे आईने का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. माना जाता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है. इसलिए समय-समय पर दर्पण की सफाई करते रहें।









