मौसम विभाग ने झारखंड में 21 अगस्त तक लगाया बारिश का अनुमान, 17-18 को जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

The Meteorological Department has forecast rain in Jharkhand until August 21 and issued an alert for heavy rainfall on August 17–18.

झारखंड में मानसून अभी जोरो पर है, मौसम विभाग ने 16 अगस्त को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया है. वहीं, 17 और 18 अगस्त को राज्य के कई जिलों में भारी से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके साथ साथ वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर भी विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में रविवार को बारिश तेज रह सकती हैं. इन जिलों के अलावा पश्चिमी झारखंड के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की स्थिति बन सकती है.

आज से अगले 21 अगस्त 2026 के बीच झारखंड में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. रविवार को राज्य के कई हिस्सों में बारिश का असर देखने को मिलेगा.

अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई थी. खासकर 17 और 18 अगस्त को बारिश की तीव्रता अधिक रहने का अनुमान है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *