High Court Recruitment 2026: असिस्टेंट ग्रेड-3 के 1174 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू, जानिये पूरी डिटेल जानकारी

MP High Court ने Assistant Grade-3 के 1174 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 17 अगस्त से शुरू होंगे और 16 सितंबर 2026 तक चलेंगे।

High Court Assistant Grade 3। हाई कोर्ट में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। 1174 पदों पर वैकेंसी निकली है। अभ्यर्थियों के जारी नोटिफिकेशन में विस्तृत जानकारी दी गयी है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट, जबलपुर ने असिस्टेंट ग्रेड-3 के 1174 पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती के तहत राज्य के विभिन्न जिला न्यायालयों और हाई कोर्ट में नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 16 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

1174 पदों पर होगी सीधी भर्ती

असिस्टेंट ग्रेड-3 भर्ती के जरिए मध्य प्रदेश के न्यायालयों में रिक्त पदों को भरा जाएगा। लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए यह भर्ती महत्वपूर्ण अवसर है। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तों की जांच करना जरूरी होगा।

ग्रेजुएशन के साथ कंप्यूटर डिप्लोमा जरूरी

असिस्टेंट ग्रेड-3 पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से एक वर्षीय कंप्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा होना चाहिए। DCA, PGDCA अथवा इसके समकक्ष योग्यता वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवार को हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान भी होना चाहिए। मध्य प्रदेश शासन द्वारा आयोजित CPT/CPCT अथवा मान्य टाइपिंग सर्टिफिकेट रखने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित नियमों के अनुसार लाभ मिल सकता है।

18 से 40 साल तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन

भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।SC, ST, OBC, महिला और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान है।

आवेदन शुल्क कितना है?

भर्ती के लिए सामान्य वर्ग और मध्य प्रदेश के बाहर के उम्मीदवारों को करीब 777.02 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं मध्य प्रदेश के SC, ST, OBC और PwBD वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क करीब 577.02 रुपये निर्धारित किया गया है।

तीन चरणों में होगा चयन

असिस्टेंट ग्रेड-3 पदों पर उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती की अगली प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा।

17 अगस्त से शुरू होगा आवेदन

योग्य उम्मीदवार 17 अगस्त 2026 से 16 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के लिए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Recruitment/Result सेक्शन में Assistant Grade-3 Recruitment 2026 से संबंधित लिंक पर जाना होगा।

इसके बाद उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन कर आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन जमा करने के बाद उसकी कॉपी सुरक्षित रख लें।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *