9 हजार रुपये से कम कीमत में मिल रहा XOME ये 4G फोन, जाने क्या है इसके ख़ास फीचर्स

This XOME 4G phone is available for less than ₹9,000; find out about its key features.

अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं और आपका बजट 10 हजार के अंदर का है, तो आपके लिए XOME XM 17 Pro Maxx फोन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. खास बात यह है कि इसमें 5000mAh की बैटरी मिलती है, जिससे लंबे समय तक बैटरी चार्ज करने का झंझट नहीं होगा. आइए जानते हैं फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में।

XOME XM 17 Pro Maxx फोन को 9,349 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है, लेकिन अगर आप इसे fkipkart ऑफर लगाकर खरीदते हैं, तो यह आपको केवल 8,414 रुपये में मिल जाएगा. अगर आप इसे Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं, तो फोन पर 935 रुपये का ऑफ मिल जाएगा.

Flipkart पर इस फोन पर 6,900 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है. ऐसे में अगर आप कोई ऑफर नहीं भी लगाते हैं और सिर्फ पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं, तो यह फोन आपको 2,500 रुपये से भी कम में मिल सकता है.

इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो इसकी सबसे बड़ी खासियत भी है. इसमें 16MP का रियर कैमरा और वीडियो कॉलिंग व सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया है.

इस फोन में 6.6 इंच का HD+ Incell Big Display इस्तेमाल किया गया है. इसका रिज़ॉल्यूशन 1640 × 720 पिक्सल है. इसमें MediaTek का प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 1.7GHz है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close