अपने रसोई मे किस दिशा मे लगाए वाटर प्यूरीफायर? जाने वास्तु के हिसाब से कौन सा दिशा है इसके लिए सही
In which direction should you install a water purifier in your kitchen? Find out which direction is considered correct according to Vastu.

आजकल लगभग हर घर में वाटर प्यूरीफायर देखने को मिलता है. लेकिन वास्तु शास्त्र के हिसाब से इसके दिशा को लेकर भी कई मान्यताएं बताई गई है. ऐसे में यदि आप किचन में नया वाटर प्यूरीफायर लगवा रहे है तो यह जानना आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। जाने कौन से दिशा में RO रखना शुभ हो सकता है।
वास्तु संबंधी मान्यताओं के अनुसार वाटर प्यूरीफायर को उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है. यही कारण है कि घर में पानी से संबंधित व्यवस्था के लिए उत्तर-पूर्व दिशा को प्राथमिकता देने की सलाह अक्सर दी जाती है.
हालांकि मशीन लगाते समय केवल वास्तु ही नहीं, बल्कि बिजली का कनेक्शन, पानी की सप्लाई, ड्रेनेज और मशीन की सर्विसिंग के लिए पर्याप्त जगह जैसी बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है.
वास्तु के अनुसार दक्षिण-पूर्व यानी आग्नेय कोण का संबंध अग्नि तत्व से माना जाता है. इसलिए इस हिस्से में पानी से जुड़ी चीजों को रखने से बचने की सलाह दी जाती है. इसलिए इस दिशा में वाटर प्यूरीफायर को लगाने से बचना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।









