ये तस्वीरें रूला देगी! सुदिव्य सोनू की अंतिम सस्कार की इन तस्वीरों को देख कलेजा फट जायेगा, रोते मुख्यमंत्री, बिलखती पत्नी और कांपते हाथों से मुखाग्नि देता पुत्र

सुदिव्य कुमार सोनू के अंतिम संस्कार की तस्वीरें बेहद भावुक कर देने वाली हैं। रोते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बिलखती पत्नी और अंतिम विदाई के दौरान भावुक परिवार ने सभी को झकझोर दिया।

गिरिडीह। झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू आज पंचतत्व में विलीन हो गये। अंतिम संस्कार के पूरे वक्त मुख्यमंत्री मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के चेहरे पर अपने मजबूत साथी के खोने का गम साफ झलक रहा था।

Image

Image

मंत्री को उनके पुत्र ने मुखाग्नि दी। इस दौरान भी मुख्यमंत्री शांतचित मुद्रा में अपने साथ को आग की लपटों में विलीन होते देखते रहे।सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन

इससे पहले जब आज दोपहर करीब तीन बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरिडीह पहुंचे, सुदिव्य सोनू की पत्नी मुख्यमंत्री से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगी। मुख्यमंत्री भी इस दौरान खुद को काबू नहीं रख सके।

Image

मुख्यमंत्री सुदिव्य सोनू के पार्थिव के करीब पहुंचकर भी फूट-फूटकर रोते दिखे। वहीं उनकी पत्नी कल्पना सोरेन की आंखों से भी आंसू की धार बहती रही।

Image

अंतिम यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुदिव्य कुमार सोनू के पार्थिव शरीर को कंधा देकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जैसे ही अंतिम संस्कार की प्रक्रिया आगे बढ़ी, पूरे माहौल में गम और सन्नाटा छा गया। बड़ी संख्या में लोग अपने लोकप्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े।

Image

अंतिम संस्कार स्थल पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्रिमंडल के सहयोगी, सत्ता और विपक्ष के कई वरिष्ठ नेता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा हजारों समर्थक मौजूद रहे।

अंतिम संस्कार की सबसे मार्मिक तस्वीर तब सामने आई, जब 12 वर्षीय हर्ष कुमार ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। इस दृश्य ने वहां मौजूद लोगों की आंखें नम कर दीं. परिवार के सदस्यों ने भारी मन से अंतिम संस्कार की सभी धार्मिक रस्में पूरी कीं।

इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने बेहद भावुक स्वर में कहा कि विधि के विधान के आगे इंसान का बस नहीं चलता, लेकिन आज भी इस दुखद घटना पर विश्वास कर पाना नामुमकिन सा लग रहा है. उन्होंने कहा कि आज इनके परिवार के लिए ईश्वर से क्या मांगूं, मुझे तो लगता है कि ऊपर वाला मुझे और हमारी सरकार को इतनी शक्ति दे कि हम उनकी इस भारी कमी को सह सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आश्वस्त किया कि दुख की इस घड़ी में वे और उनकी पूरी सरकार दिवंगत मंत्री के परिवार के साथ मजबूत चट्टान की तरह खड़ी है और उनके हर सुख-दुख में हमेशा एक सहारा बनकर साथ रहेगी।

Desk Hpbl

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *