गणेश विसर्जन से पहले कर लें ये काम, नहीं होगी होगी धन, सुख, समृद्धि में हानि
Complete these tasks before Ganesh Visarjan to avoid any loss of wealth, happiness, and prosperity.

अनंत चतुर्दशी के दिन ही 10 दिवसीय गणेश उत्सव का समापन किया जाता है और भगवान गणेश की मूर्तियों का विसर्जन होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दिन गणेश विसर्जन से पहले कुछ कार्य कर लेने से भगवान गणेश मनोकामना पूरी करते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. जानें गणेश विसर्जन से पहले कौन से कार्य कर लेने चाहिए ताकी जीवन में धन, सौभाग्य की कमी न हो.
- गणपति विसर्जन से पहले होने वाली पूजा में श्रीगणेश को एक सिक्का अर्पित करें. पूजा के बाद इस सिक्के को उठा कर अपने पर्स में रख लें और श्रीगणेश से धन लाभ के लिए प्रार्थना करें. ऐसा करने से आपके जीवन में बरकत बनी रहेगी, धन की कमी दूर होगी.
- गणपति प्रतिमा विसर्जन से पहले विशेष पूजा की जाती है. इस दौरान भगवान गणेश को कुछ खास चीजें चढ़ाई जाती हैं जिसमें से एक है सुपारी. इस बात का ध्यान रखें कि पूजा के बाद इस सुपारी को विसर्जित करने के बजाय अपने घर के धन स्थान यानी तिजोरी में रख दें. इससे धन की कभी कमी नहीं होती.
- यदि आपके घर में विवाद, कलह का माहौल बना रहता है तो गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले घर के सभी सदस्य एक स्थान पर इकट्ठा होकर पहले श्रीगणेश की पूजा करें और उसके बाद गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें. इसके बाद गणेश जी को खीर का भोग लगाएं और प्रसाद के रूप में सभी लोग ग्रहण करें. ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और विवाद खत्म होते हैं.









