पेट भरकर खाना खाने के बाद भी अगर आपका शरीर रह जाता है भूखा, तो कहीं आपको भी तो नहीं हो रही है ये परेशानी
If your body still feels hungry even after a full meal, could you be suffering from this issue?

रोजाना भरपेट खाना खाने के बाद भी शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है. यानी किसी व्यक्ति का वजन ज्यादा होना इस बात का पुष्टि नहीं है करता की उसके शरीर को पूरा पोषण मिल रहा है.
आमतौर पर पोषक तत्वों की कमी को कम वजन या कमजोर शरीर से जोड़कर देखा जाता है. लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है. कोई व्यक्ति मोटापे से जूझ रहा हो, फिर भी उसके शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी हो सकती है.
प्रोसेस्ड फूड और ज्यादा कैलोरी वाली चीजें आसानी से उपलब्ध हैं. ऐसे में पेट तो भर जाता है, लेकिन खाने में जरूरी प्रोटीन, फाइबर और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की मात्रा कम रह सकती है.
खाने में पर्याप्त प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स के साथ अलग-अलग तरह के खाद्य पदार्थ शामिल होने चाहिए.
इसके लिए आप अपने डाइट में दाल, अंडे, दूध-दही, पनीर, चना, राजमा जैसी प्रोटीन वाली चीजों के साथ सब्जियां, फल, साबुत अनाज और दूसरे पौष्टिक खाद्य पदार्थ भी शामिल किए जाएं.









