वास्तु के अनुसार सीढ़ियों के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, नहीं तो हो सकती हैं धन की हानि और बढ़ सकते हैं पारिवारिक क्लेश

According to Vastu, never keep these items under the stairs; doing so could lead to financial loss and increase family discord.

वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में सीढ़ी बनवाने का सही स्थान से ले सीढ़ी के नीचे के स्थान मै क्या रखने तक का विवरण है। अक्सर लोग इस जगह को स्टोरेज के तौर पर इस्तेमाल करते हैं और यहां डस्टबिन, कबाड़ या दूसरी चीजें रख देते हैं. वास्तु शास्त्र में सीढ़ियों की दिशा से लेकर उनके नीचे रखी चीजों के बारे में कुछ नियम बताए गए हैं आइए जानते हैं इसे विस्तार से।

  • सीढ़ियों के नीचे पुराने, टूटे और बेकार सामान का ढेर नहीं लगाना चाहिए. वास्तु के अनुसार, ऐसी चीजें घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती हैं. इसका असर घर की सुख-समृद्धि पर पड़ सकता है और धन से जुड़े कामों में रुकावट आ सकती है.
  • सीढ़ियों के नीचे डस्टबिन, कूड़ा या गंदगी रखने से भी बचना चाहिए. कूड़ा-कचरा नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है और घर के वातावरण पर इसका खराब असर पड़ सकता है.
  • सीढ़ियों के नीचे कोई महत्वपूर्ण कार्य नहीं करना चाहिए. इसलिए यहां पूजा घर या मंदिर बनाने से बचना चाहिए. वास्तु के अनुसार, पूजा का स्थान शांत, साफ और सकारात्मक ऊर्जा वाला होना चाहिए.
  • वास्तु के अनुसार, पानी का लगातार रिसाव ठीक नहीं माना जाता. इसे धन के टिकाव में बाधा से जोड़ा जाता है. अगर सीढ़ियों के नीचे नल या पानी की पाइप लगी है और उससे लगातार पानी टपक रहा है, तो उसे तुरंत ठीक करवाएं।

वास्तु के अनुसार, घर में सीढ़ियां दक्षिण या पश्चिम दिशा में बनाना सही माना जाता है. वहीं, ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में सीढ़ियां नहीं बनानी चाहिए. इस हिस्से को हल्का और साफ रखना चाहिए. यहां भारी सीढ़ियां बनाने से वास्तुदोष हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *