इस फेस्टिव सीजन में अपनी फैमिली के लिए खरीदे ये 7 सीटर कार, कीमत जान कर हैरान हो जाएंगे आप, जाने कौन कौन सी कार है इस सूची में
Buy this 7-seater car for your family this festive season; the price will surprise you. Find out which cars are on this list.

अगर आप भी सोच रहे इस दिवाली 7-सीटर कार खरीदने का तो आपके बजट में भारतीय बाजार में कई ऐसी कारें मौजूद हैं, जिनमें 7 लोगों के बैठने की सुविधा मिलती है. आइए जानते कौन कौन सी है वो सस्ती कार।
Nissan Gravite
इस कार की सबसे बड़ी खासियत है कि 4 मीटर से छोटी गाड़ी होने के बावजूद इसमें 7 लोगों के बैठने की जगह मिलती है. इसमें दूसरी रो की सीटों को आगे-पीछे खिसकाने और पीछे की ओर झुकाने की सुविधा मिलती है, जिससे जरूरत के हिसाब से बैठने की जगह एडजस्ट की जा सकती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.73 लाख रुपये से शुरू होकर 9.38 लाख रुपये तक जाती है.
Renault Triber
इस कार में कंपनी ने हाल ही में इसे नए अपडेट के साथ पेश किया, जिसमें फेसलिफ्ट के अलावा इंजन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला. अब ट्राइबर में टर्बो-पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी मिल गया है.इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.81 लाख रुपये से शुरू होकर 9.20 लाख रुपये तक जाती है.
Toyota Rumion
इसमें अच्छा स्पेस मिलता है, केबिन काफी कम्फर्टेबल है और इसका इंजन भी स्मूद तरीके से काम करता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.79 लाख रुपये से शुरू होकर 14.21 लाख रुपये तक जाती है.
Maruti Ertiga
इसमें केबिन में पर्याप्त जगह, बेहतर रिफाइनमेंट और अच्छा माइलेज मिलता है. साथ ही, इसका प्रैक्टिकल डिजाइन इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल और लंबी दूरी के सफर, दोनों के लिए उपयोगी बनाता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.90 लाख रुपये से शुरू होकर 13.14 लाख रुपये तक जाती है.









