दिवाली पर अपने घर पे लाए ये बजट में आने वाली कार, देखें क्या है इनकी खासियत और क्या है इनकी कीमत
Bring home these budget-friendly cars this Diwali; check out their features and prices.

अगर आप भी इस दिवाली नई कार घर लाने का प्लान बना रहे हैं, तो बाजार में कुछ किफायती ऑप्शन मौजूद हैं. बाजार में ऐसी कारें हैं, जिनकी कीमत 5 लाख रुपये से कम है. आइए देखते हैं इन कारों के बारे में।
Maruti S-Presso
इसकी शुरुआती कीमत ₹3.50 लाख है और 5 लाख रुपये के अंदर इसके 6 वेरिएंट मिलते हैं. इसका VXi (O) AMT वेरिएंट ₹4.77 लाख में आता है.
S-Presso में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 68 PS की पावर और 89 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल या AMT गियरबॉक्स के साथ खरीदा जा सकता है. वहीं, CNG वर्जन में यही इंजन CNG मोड पर 56 PS की पावर और 82 Nm का टॉर्क देता है. CNG मॉडल सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है.
Maruti Suzuki Alto K10
इसकी कीमत ₹3.70 लाख से शुरू होती है. ₹5 लाख के बजट में Alto K10 के कई वेरिएंट मिल जाते हैं, जिनमें पेट्रोल, CNG और ऑटोमैटिक का ऑप्शन भी शामिल है.
Alto K10 का VXi (O) AMT ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत ₹4.97 लाख है और यह इस बजट में Alto K10 का इकलौता ऑटोमैटिक वेरिएंट है. S-Presso की तरह Alto K10 में भी 1-लीटर पेट्रोल इंजन ही मिलता है.
Renault Kwid
₹5 लाख में Kwid के सिर्फ दो वेरिएंट आते हैं. इनमें 68 PS की पावर और 93 Nm टॉर्क वाला 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल के साथ AMT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलता है.
Evolution वेरिएंट में 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जिसमें Android Auto और Apple CarPlay का सपोर्ट है. इसके अलावा डुअल-स्पीकर सिस्टम और कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.
Citroen C3X
इसकी शुरुआती कीमत ₹4.99 लाख है। इसमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 82 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है. फीचर्स की बात करें तो इसमें मैनुअल AC, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट पावर विंडो, रियर पार्किंग सेंसर और डुअल एयरबैग्स मिलते हैं.









