पेश है Royal Enfield की सबसे सस्ती बाइक्स… 350cc के दमदार इंजन और ₹1.51 लाख की है शुरुआती कीमत, जाने कौन कौन सी मॉडल है इस लिस्ट में

Here are Royal Enfield's most affordable bikes... featuring a powerful 350cc engine and a starting price of ₹1.51 lakh.

Royal Enfield  को अपने घर के गराज में रखने का सपना हर युवा रखता है लेकिन, कई बार भारी-भरकम कीमत की वजह से लोग अपना प्लान बदल देते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है अगर आप भी चाहते है ये बाइक को अपना बना तो इसके कुछ मॉडल आपको आपके बजट में मिल सकते है । आइए जानते है वो कौन से मॉडल है और क्या है इसकी कीमत।

Royal Enfield Hunter 350

यह सबसे कम शुरुआती कीमत की बाइक है. इसे खासतौर पर भारी ट्रैफिक वाले शहरों और युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इसकी कीमत ₹1,51,025 से है. लेटेस्ट मॉडल में आपको LED हेडलाइट, Tripper Pod, Type-C फास्ट चार्जिंग और अपडेटेड सस्पेंशन जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Royal Enfield Scram 440

इसकी शुरुआती कीमत ₹2.24 लाख है. Scram 440 एक ADV क्रॉसओवर है, जिसे शहर के साथ-साथ खराब और हल्की ऑफ-रोड सड़कों के लिए भी तैयार किया गया है.

Royal Enfield Bullet 350

Bullet 350 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1,65,656 है. इसमें कंपनी का 349cc एयर-ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है. यह इंजन 20.2 BHP पावर और 27 Nm टॉर्क देता है.

Royal Enfield Classic 350

Royal Enfield Classic 350 कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है. इसकी आधिकारिक शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1,87,434 है. Classic 350 में भी 349cc J-Series इंजन मिलता है, जो 20.2 BHP और 27 Nm का आउटपुट देता है.

Royal Enfield Meteor 350

ये 2 लाख रुपए की रेंज में आती है. इसकी शुरुआती कीमत ₹1,99,990 एक्स-शोरूम है. Meteor 350, रॉयल एनफील्ड की एक क्रूजर मोटरसाइकिल है. इसमें आरामदायक राइडिंग पॉजिशन और लो-स्लंग सीट मिलती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close