कर्मचारी को घूस लेते ACB ने रंगे हाथ गिरफ्तार… ऑनलाइन रशीद काटने के बदले ले रहा था 12 हजार रिश्वत, देखें तस्वीर

ACB arrested the employee red handed while taking bribe... He was taking 12 thousand rupees bribe in exchange for issuing online receipt

Palamu ACB news: भ्रष्ट्राचार के खिलाफ लड़ाई में झारखंड ACB को बड़ी सफलता मिली है। गढ़वा जिले के कर्मचारी को रंगे हाथ घूस लेते पलामू ACB ने गिरफ्तार कर लिया।

कैसे हुई गिरफ्तारी

गढ़वा जिले के रमकंडा प्रखंड कार्यालय के कर्मचारी अरुण कुमार यादव को लाभार्थी से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई उस वक्त की गई, जब आरोपी कर्मचारी 12,000 रुपये की रिश्वत ले रहा था। गिरफ्तारी की खबर सुनते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया।

अरुण कुमार यादव ने जैसे ही लाभार्थी से तय राशि स्वीकार की, मौके पर मौजूद ACB की टीम ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। ACB अब यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं इस भ्रष्टाचार में और कोई अधिकारी या कर्मचारी तो शामिल नहीं है।

क्या है रिश्वतखोरी का मामला

जानकारी के मुताबिक, अरुण कुमार यादव ऑनलाइन रशीद काटने के बदले लाभार्थी से पैसे की मांग कर रहा था। जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत ACB से की, जिसके बाद टीम ने आरोपी को निगरानी में रखा और पूरे मामले की सत्यता की पुष्टि होने के बाद जाल बिछाया और सफलता मिली।

Desk Hpbl

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles