काले प्लास्टिक में पैक खाना है आपके सेहत के लिए हानिकारक, हो सकती हैं कैंसर जैसी गंभीर बीमारी

Food packed in black plastic is harmful to your health; it could lead to serious illnesses like cancer.

आजकल हम खाना ऑर्डर करते समय स्वाद, कीमत और रेस्टोरेंट की रेटिंग देखते हैं, लेकिन आपका खाना किस डिब्बे में पैक हो कर आ रहा है, इस पर कम ध्यान देते हैं. अमूमन  काले प्लास्टिक के डिब्बों में आपका ऑर्डर किया खाना आता है।

रिसर्च में वैज्ञानिकों को काले डब्बे में ऐसे केमिकल मिले, जो इलेक्ट्रॉनिक सामान में इस्तेमाल होते हैं. रिसर्च में बताया गया कि पुराने प्लास्टिक की रीसाइक्लिंग के दौरान ये केमिकल दूसरी प्लास्टिक चीजों तक पहुंच सकते हैं, हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि हर काला प्लास्टिक डिब्बा नुकसानदायक है.

काले प्लास्टिक से कैंसर हो सकता हैं अगर डिब्बा किस नुकसान देह सामग्री से बना है, उसमें कौन से पदार्थ मौजूद हैं और उसका इस्तेमाल किस तरह किया जा रहा है. इसीलिए बस इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करने या गलत तरीके से गर्म करने से बचना बेहतर है.

गर्म खाना लंबे समय तक प्लास्टिक के डिब्बे में रखने से बचें. ज्यादा गर्मी में डिब्बे से कुछ पदार्थ खाने में जा सकते हैं.

इन बातों का रखें खास ध्यान

  • बहुत गर्म खाना लंबे समय तक प्लास्टिक के डिब्बे में न रखें.
  • खाना मिलने के बाद जरूरत हो तो दूसरे बर्तन में निकाल लें.
  • हर प्लास्टिक कंटेनर को माइक्रोवेव में न रखें.
  • डिब्बे पर दी गई इस्तेमाल की जानकारी जरूर पढ़ें.
  • सिर्फ काला रंग देखकर डिब्बे को नुकसानदायक न मानें.
  • प्लास्टिक के डिब्बे को बार-बार गर्म करने से बचें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *