अगर आपको भी खाने के बाद होती हैं सीना में जलन, तो जाने इसके पीछे के कारण
If you also experience heartburn after eating, find out the reasons behind it.

अक्सर लोगो को खाना खाने के बाद सीने में जलन की समस्या से गुजरना पड़ता है. अक्सर इसका कारण गैस या अपच हो सकता है. कई बार में पेट का एसिड ऊपर भोजन नली में आने की वजह से भी छाती में जलन महसूस हो सकती है.
खाने के बाद छाती में जलन का एक आम कारण एसिड रिफ्लक्स है. हमारे पेट और भोजन नली के बीच एक मांसपेशी होती है, जो पेट की चीजों को ऊपर आने से रोकने में मदद करती है. जब यह ठीक से बंद नहीं होती, तो पेट का एसिड भोजन नली की तरफ आ सकता है. इससे सीने में जलन महसूस हो सकता है.
एक बार में बहुत ज्यादा खाना खाने से पेट पर दबाव बढ़ सकता है. ऐसे में एसिड ऊपर आने की संभावना बढ़ जाती है. बहुत ज्यादा तला-भुना, मसालेदार या फैट वाला खाना भी कुछ लोगों में जलन की समस्या बढ़ा सकता है.
रात में भारी खाना खाने के बाद तुरंत सोने से एसिड रिफ्लक्स की परेशानी बढ़ सकती है.









