झारखंड: त्योहारी सीजन में रहें सावधान ! आपके हाथ भी थमायी जा सकती है नकली नोटों की गड्डी, राजधानी में 2 करोड़ नकली नोट…

Jharkhand: Be careful during the festive season! You can also be handed a bundle of fake notes, 2 crore fake notes in the capital...

रांची। त्योहारी सीजन में पहुंच सावधान रहने की जरूरत है। झारखंड में नकली नोट के सौदागरों ने जाल फैला दिया है। राजधानी पुलिस ने 2 करोड़ से ज्यादा नकली नोट बरामद किया है। रांची पुलिस ने राजधानी में नकली नोटों के कारोबार का बड़ा भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर सुखदेवनगर इलाके में रेड कर करीब दो करोड़ रुपये मूल्य के जाली नोट बरामद किए गए। यह कार्रवाई रांची पुलिस की अब तक की बड़ी उपलब्धियों में से एक मानी जा रही है।

 

दरअसल सूचना मिली थी कि बिहार से रांची नकली नोटों की खेप लाई जा रही है। इसके बाद रातू रोड बस स्टैंड पर बिहार से आने वाली चंद्रलोक बस पर निगरानी शुरू की गई। बस से उतरते समय जब कुछ लोग कार्टून में रखे नोटों को कार में रखने लगे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

 

कार्टून खोलने पर पुलिस दंग रह गई। उसमें से 500 रुपये के नोटों के 42 बंडल बरामद हुए, जो सभी नकली थे। मौके से मोहम्मद साबिर और साहिल कुमार को गिरफ्तार किया गया। दोनों लंबे समय से राजधानी रांची में जाली नोटों का कारोबार कर रहे थे।

 

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पूरे नेटवर्क का संचालन दिल्ली से किया जा रहा है। गिरोह का सरगना नीरज कुमार चौधरी है, जो दिल्ली में रहकर फोन और व्हाट्सएप के जरिए रांची में अपने सहयोगियों को निर्देश देता था।

 

नकली नोटों के बंडल के ऊपर और नीचे एक-एक असली नोट रखा जाता था, ताकि पहली नजर में पूरी गड्डी असली लगे। इसके बदले ग्राहकों से 40 से 50 हजार रुपये वसूले जाते थे। कारोबार में शामिल स्थानीय एजेंट्स को 20 से 30 प्रतिशत कमीशन दिया जाता था।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles