रोजाना केवल 133 रुपये बचाकर आप बन सकते हैं कुछ ही समय में लखपति, जानें इस धांसू स्कीम के बारे और समझे इसका फार्मूला

By saving just ₹133 daily, you can become a 'lakhpati' (possessor of a lakh or more) in a short time; learn about this fantastic scheme and understand the formula behind it.

आज बाजार में निवेश के जोखिमों के बीच एक ऐसी सरकारी योजना मौजूद है, जो सेफ़्टी और शानदार रिटर्न की 100% गारंटी देती है. PPF उन निवेशक के लिए सही है जो बिना किसी रिस्क के भविष्य के लिए एक बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं. अगर आप हर महीने सिर्फ 4,000 रुपये बचाते हैं, तो यह छोटी सी रकम आगे चलकर आपकी किस्मत बदल सकती है.

PPF में निवेश की गई राशि, उस पर मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी पर मिलने वाला पूरा पैसा पूरी तरह टैक्स-फ्री होता है. यह योजना न केवल आपको एक अच्छा रिटर्न मिलता है, बल्कि इनकम टैक्स की धाराओं के तहत आपकी मेहनत की कमाई भी बचाती है.

PPF में निवेश की समय सीमा 15 साल तय की गई है, जिसमें वर्तमान में 7.1 प्रतिशत सालाना चक्रवृद्धि ब्याज मिल रहा है. इस स्कीम में आप साल भर में न्यूनतम 500 रुपये से लेकर अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं.

अगर आप हर महीने 4,000 रुपये PPF खाते में जमा करते हैं, तो 15 साल की अवधि में आपका कुल निवेश 7.20 लाख रुपये होगा. लेकिन, कंपाउंडिंग के जादू के कारण मैच्योरिटी पर आपको लगभग 13.01 लाख रुपये मिलेंगे.

PPF अपनी सरकारी गारंटी, स्थिर रिटर्न और टैक्स छूट के कारण मध्यम वर्ग के लिए सबसे भरोसेमंद साथी है. PPF में जमा की गई आपकी छोटी-छोटी किस्तें आगे चलकर एक दिन आपके लिए बेहद सही साबित हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *