चतरा में मवेशियों से भरा पिकअप पलटा, मचा हड़कंप! 15 की मौत, चालक-उपचालक मौके से फरार

Chatra News: झारखंड के चतरा जिले में शनिवार अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मयूरहंड थाना क्षेत्र में मवेशियों से लदा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे 15 मवेशियों की मौत हो गई। वहीं 3 से 4 मवेशियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद पिकअप चालक और उपचालक मौके से फरार हो गए।

क्षमता से अधिक मवेशी लादकर ले जा रहा था वाहन

जानकारी के मुताबिक, पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक संख्या में मवेशियों को भरकर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर पंचमो जंगल के पास शनिवार सुबह करीब 4 बजे वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

हादसा इतना जोरदार था कि वाहन में लदे कई मवेशी उसके नीचे दब गए। हादसे में 15 मवेशियों की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य घायल हो गए।

हादसे के बाद चालक-उपचालक फरार

वाहन पलटते ही चालक और उपचालक मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए।

ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप से मवेशियों को बाहर निकालने का प्रयास किया। घायल मवेशियों को भी बाहर निकाला गया।

पुलिस ने पिकअप किया जब्त

घटना की सूचना मिलने के बाद मयूरहंड थाना प्रभारी राहुल दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है।

पुलिस अब वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक और मवेशियों को ले जाने वालों की पहचान करने में जुटी है।

तस्करी के एंगल से भी जांच

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मवेशियों को कहां से लाया जा रहा था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था। क्षमता से अधिक मवेशियों को एक छोटे पिकअप में भरकर ले जाने की वजह से भी मामले की जांच की जा रही है।

फिलहाल चालक और उपचालक दोनों फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

Anita Nishad

Anita Nishad is a dedicated and insightful journalist currently serving as a key voice at HPBL News. With a deep-rooted passion for storytelling and truth-seeking, Anita has become a trusted name in digital and broadcast journalism, particularly known for her ability to bring grassroots issues to the forefront.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *