झारखंड: छात्रा से कोचिंग संचालक ने किया गंदा काम, FIR के बाद कोचिंग बंद कर हुआ फरार, इस तरह से घटना का हुआ खुलासा
Jharkhand: Coaching director did dirty work with a student, after FIR he closed the coaching centre and absconded, this is how the incident was revealed

पलामू । छात्राओं के अभिभावकों को सतर्क करने वाली एक खबर है। झारखंड के पलामू में छात्रा के साथ कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर ने रेप किया और फिर फरार हो गया। मामला पलामू जिसे के पांकी थाना रोड स्थित तुलेश्वर एकेडमी कोचिंग सेंटर का है। जहां संचालक तुलेश्वर यादव पर एक नाबालिग छात्रा ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
शिकायत के बाद आरोपी संचालक फरार हो गया है। जानकारी के मुताबिक नाबालिग छात्रा अपनी सहेली के साथ कोचिंग के पास में ही रहकर पढ़ाई कर रही थी। संचालक पहले से उसकी गतिविधियों को वाच कर रहा था। मौका पाकर उसने छात्रा के साथ दुराचार किया।इस मामले में नाबालिग के पिता ने इस संबंध में मेदिनीनगर महिला थाना में मामला दर्ज कराया है।
इधर महिला थाना में पीड़िता का बयान दर्ज कर पोक्सो के तहत केस दर्ज किया गया है। पीड़िता की चिकित्सकीय जांच भी कराई गई है। घटना का खुलासा होने के बाद से ही आरोपी संचालक कोचिंग बंद कर फरार हो गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।
इधर पुलिस का दावा है कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।बताया जाता है कि नाबालिग छात्रा लंबे समय से संचालक के शोषण का शिकार हो रही थी। हिम्मत जुटाकर जब उसने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई, तो परिजन सीधे महिला थाना पहुंचे।








