“दिशोम गुरू की तबीयत खराब है, रथयात्रा में शामिल नहीं हो पाया” हेमंत सोरेन ने VIDEO किया जारी, कहा, भगवान जगन्नाथ जल्द गुरुजी को स्वस्थ्य करें…

"Dishom Guru is unwell, could not participate in Rath Yatra" Hemant Soren released a video and said, may Lord Jagannath make Guruji healthy soon...

रांची/नयी दिल्ली। पूरे देश में आज रथयात्रा की धूम है। झारखंड में भी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा धूमधाम से मनायी जा रही है। रांची में हर साल भगवान जगरनाथ की रथयात्रा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होते थे। लेकिन, इस बार वो आयोजन से दूर रहे। दरअसल इसकी वजह थी, रांची में उनकी अनुपस्थिति..।

 

 

दरअसल पिछले कुछ दिनों से शिबू सोरेन की तबीयत कुछ ज्यादा ही बिगड़ी हुई है। दिशोम गुरू की देखभाल के लिए पूरा सोरेन परिवार दिल्ली में मौजूद है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन सहित परिवार के सभी लोग दिल्ली में है।

 

जगरनाथ यात्रा में नहीं शामिल हो पाये हेमंत सोरेन ने दिल्ली से वीडियो संदेश जारी किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री ने कहा है कि आज महाप्रभु भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा का ऐतिहासिक और पावन महापर्व होता है।

 

हर साल मैं वहां उपस्थित होता था। अभी आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी अस्वस्थ हैं इसलिए मैं रथयात्रा में शामिल नहीं हो पाया हूँ। भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करता हूँ कि आदरणीय गुरुजी जल्द से जल्द स्वस्थ होकर हम सभी के बीच आएं और हमेशा की तरह अपना आशीर्वाद बनाएं रखें। भगवान जगन्नाथ सभी का कल्याण करें, धन्यवाद, जोहार!

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles