Dr Seema Singh : भाजपा महिला मोर्चा की नई प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीमा सिंह ने संभाली कमान, बोलीं- संगठन को मजबूत करना पहली प्राथमिकता, जानिये कौन है डॉ सीमा…
Dr. Seema Singh: Dr. Seema Singh has taken charge as the new State President of the BJP Mahila Morcha; she stated that strengthening the organization is her top priority. Here is more about Dr. Seema...
रांची। भाजपा ने झारखंड महिला मोर्चा की कमान अब डॉ. सीमा सिंह के हाथों में है। शनिवार को रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. सीमा सिंह ने महिला मोर्चा की नई प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान महिला मोर्चा की सदस्यों ने उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
पदभार संभालने के बाद डॉ. सीमा सिंह ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वह इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और सक्रियता के साथ निभाएंगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में महिला मोर्चा को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
महिलाओं के मुद्दों को मजबूती से उठाने पर जोर
डॉ. सीमा सिंह ने कहा कि महिला मोर्चा का काम सिर्फ संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहेगा। महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को सामने लाना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा महिलाओं के साथ-साथ युवाओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को भी मजबूती से उठाएगा। इसके लिए संगठन को जमीनी स्तर तक और सक्रिय करने पर जोर दिया जाएगा।
केंद्रीय और राज्य नेतृत्व का जताया आभार
नई जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. सीमा सिंह ने भाजपा के केंद्रीय और राज्य नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगी।
उन्होंने कहा कि झारखंड में महिला मोर्चा पहले से ही मजबूत स्थिति में है। अब कोशिश होगी कि संगठन की पहुंच और सक्रियता को और बढ़ाया जाए तथा अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ा जाए।
राजनीतिक अनुभव से संगठन को मिलेगी मजबूती : नीतू सिंह
कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की सदस्य नीतू सिंह ने डॉ. सीमा सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि डॉ. सीमा सिंह के राजनीतिक अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा। उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद है।









