सरकारी नौकरी: रेलवे ने निकाली टेक्नीशियन पद पर भर्ती , जाने कैसे कर सकते है आवेदन और क्या है आवेदन करने की अंतिम तारीख
Government Job: Railways announces recruitment for the post of Technician; find out how to apply and the application deadline.

रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड 3 के कुल 6557 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. उम्मीदवार 30 जून 2026 से 29 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है. टेक्नीशियन ग्रेड 3 के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष और टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल के लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.
सामान्य , ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 250 रुपये है. परीक्षा के पहले चरण में शामिल होने के बाद सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 400 रुपये तथा एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को 250 रुपये एप्लीकेशन फीस वापस कर दिया जाएगा.
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं.
- अब RRB Technician Recruitment 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
- नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं.
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
- जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
- अपनी श्रेणी के अनुसार एप्लीकेशन फीस जमा करें.
- सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें.
- भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.






