SBI में क्लर्क के 9000 पदों पर निकली वैकेंसी, जाने क्या है आवेदन की आखिरी तारीख और कैसे कर सकते है आवेदन
Vacancies announced for 9,000 Clerk posts at SBI; find out the application deadline and how to apply.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था. भर्ती का नोटिफिकेशन SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जारी किया गया है.
अभ्यर्थी 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा सितंबर 2026 में आयोजित होने की संभावना है.
कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी कर चुके कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. इस पद के लिए कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 20 वर्ष होनी चाहिए. वहीं अधिकतम एज 28 वर्ष निर्धारित की गई है.
फीस की बात करें तो OBC कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए 750 रुपए फीस निर्धारित किया गया है. वहीं SC, ST और PH वर्ग के कैंडिडेट्स से कोई फीस नहीं लिया जाएगा.
ऐसे करें आवेदन
- SBI Clerk भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार SBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- यहां Junior Associates Recruitment से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन पूरा करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें.
- आवश्यक डाॅक्यूमेंट अपलोड करने के बाद निर्धारित एग्जाम फीस का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें.
- आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट या PDF भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.







