स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी के बयान ने मचा थी हलचल, कहा – “चुनाव अधिकारी घर आए तो उसे घर में बंद कर दें”..

Jharkhand SIR NEWS: अभी झारखंड में SIR शुरू नहीं हुई है कि राजनीतिक पार्टियों में बौखलाहट शुरू हो गई है।झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे SIR को लेकर एक बार फिर विवादित बयान देकर हलचल मचा दी है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अगर कोई BLO किसी के घर में जाता है तो उसे घर में बंद कर दें. उन्होंने लोगों से किसी भी कीमत पर SIR न कराने और सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि अगर कोई BLO घर आए तो हमसे कांटेक्ट करें. उनसे कुछ न कहें, नहीं तो वे लोग आपका नाम वोटर लिस्ट से हटा देंगे.

पर्ची देखकर करते हैं वोट

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड में ऐसी भी आबादी है कि जिनके घर में पेपर और वोटर लिस्ट में नाम नहीं होगा. पर्ची देखकर लोग वोट देने का काम करते हैं. उन्होंने कहा कि यदि वोटर लिस्ट नहीं दे पाएंगे तो यह लोग वोटर लिस्ट से नाम काट देंगे और घुसपैठ बना देंगे. जो भाजपा को वोट देता है, उसका वोटर लिस्ट में नाम जोड़ेंगे और जो वोट नहीं देते हैं उसका नाम काट देंगे.

झारखंड ने SIR का होगा विरोध

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने अपने दिए गए बयान को फिर से दोहराते हुए कहा कि झारखंड में किसी भी कीमत पर SIR नहीं होने देंगे और न ही किसी का नाम वोटर लिस्ट से काटने देंगे. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भाजपा एक साजिश के तहत SIR के द्वारा वोटर लिस्ट से नाम काटने का काम कर रही है. आधार कार्ड से नाम काटा जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यदि आपका नाम वोटर लिस्ट से कटेगा तो आपका अकाउंट बंद हो जाएगा और पैसा भाजपा लूट लेगी.

मालूम हो कि चुनाव आयोग ने SIR के जरिए फर्जी मतदाता की पहचान कर रही है ताकि वोटर लिस्ट से उसका नाम हटाया जा सके। अभी हाल में ही बिहार चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने SIR कार्य संपन्न कराया है। जिसका कई राजनीतिक पार्टी विरोध कर रही है।

Hpbl Desk

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles