अमेजन पर OnePlus Nord 6 पर मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट, जाने कितने पैसे में बना सकते हैं इसे आप अपना क्या है इसके ख़ास फीचर्स
Huge discount available on the OnePlus Nord 6; find out the price at which you can make it yours and learn about its key features.

Oneplus Nord 6 अब पहले से कहीं ज्यादा किफायती कीमत पर उपलब्ध है. अमेजन पर चल रहे ऑफर की वजह से इस फोन की प्रभावी कीमत लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये कम हो गई है ।
इसकी शुरुआती कीमत 42,999 रुपये रखी गई थी. अमेजन पर चुनिंदा बैंक कार्ड के जरिए 2,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल रहा है. इसके बाद फोन की कीमत घटकर 40,999 रुपये रह जाती है.
इस फोन में आपको1.5K AMOLED सनबर्स्ट HDR डिस्प्ले दी गई है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है.
फोन में क्वाॅलकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 प्रॉसेसर दिया गया है, जिसे 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है.
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,000mAh क्षमता वाली बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर लंबा बैकअप देने के लिए डिजाइन की गई है. साथ ही इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे बैटरी कम समय में चार्ज हो सकती है.








