IBPS ने 11000 से भी ज्यादा क्लर्क पदों पर निकाली भर्ती, जाने कैसे कर सकते हैं आवेदन क्या है आवेदन करने की अंतिम तारीख

IBPS has announced recruitment for over 11,000 clerk posts; find out how to apply and what the application deadline is.

IBPS ने क्लर्क के 11403 पदों पर भर्ती निकाली है. अप्लाई करने के लिए IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते है. अप्लाई करने की अंतिम तारीख 21अगस्त 2026 है.

कैसे करें अप्लाई?

  • IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं.
  • होम पेज पर करियर सेक्शन पर जाएं. अब CRP CSA-XVI (IBPS Clerk 2026) भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
  • New Registration पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें.
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी डिटेल भरें.
  • पासपोर्ट साइज फोटो, साइन और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म Submit करे

IBPS की क्लर्क भर्ती के लिए ग्रेजुएशन डिग्री अनिवार्य है. कंप्यूटर का नॉलेज अनिवार्य है. साथ ही स्थानीय भाषा का ज्ञान जरूरी है. न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए. अधिकतम आयु में SC/ST को 5 वर्ष के की छूट मिलेगी और अन्य पिछड़ा वर्ग  को 3 वर्ष की छूट मिलेगी.

आवेदन शुल्क SC / ST / PwBD / ESM / DESM आवेदक के लिए 175 रुपये तथा सामान्य, OBC, EWS और अन्य सभी उम्मीदवार- 850 रुपये निर्धारित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *