Jamshedpur Bank Robbery Update: 250 CCTV खंगालने के बाद भी हाथ खाली, पांच डकैतों पर 10 लाख का इनाम, झारखंड में 34 करोड़ की लूट मामले में पुलिस चार एंगल पर जांच

Jamshedpur Bank Robbery Update: Empty-handed despite scanning 250 CCTV feeds; ₹10 lakh reward announced for five dacoits; police investigating four angles in the ₹34 crore heist case in Jharkhand.

जमशेदपुर। झारखंड की सबसे बड़ी बैंक डकैती में पुलिस के हाथ खाली हैं। दरअसल जमशेदपुर के गोलमुरी केनरा बैंक डकैती के बाद पुलिस की जांच अब शहर से निकलकर दूसरे राज्यों तक पहुंच गई है। 42 लाख रुपये नकद और करीब 33 करोड़ रुपये के जेवर लेकर फरार पांच डकैतों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

अब तक 250 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा चुकी है, लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक कोई आरोपी नहीं लगा है।फरार अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने अब हर डकैत पर दो-दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। यानी पांचों की गिरफ्तारी या उनके बारे में पुख्ता सूचना देने वाले को कुल 10 लाख रुपये तक का इनाम मिल सकता है। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखने की बात पुलिस ने कही है।

CCTV ने दिखाया भागने का रास्ता, अब उसी सुराग के पीछे पुलिस

डकैती के बाद पुलिस ने बैंक के आसपास लगे कैमरों के साथ-साथ शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगे CCTV की फुटेज जुटाई। 250 से अधिक कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालने के बाद पुलिस को बदमाशों के भागने के रूट को लेकर अहम सुराग मिले हैं।

जांच में सामने आया है कि वारदात के बाद पांचों बदमाश परसुडीह की ओर गए थे। खास बात यह है कि जिस स्कूटी और बाइक से वे बैंक पहुंचे थे, उसी से वारदात के बाद भी आगे बढ़े। रास्ते में वाहन बदलने या किसी जगह रुकने का सुराग फिलहाल नहीं मिला है।अब पुलिस CCTV में मिले इस रूट की एक-एक कड़ी जोड़ने में जुटी है।

परसुडीह में दबिश, दूसरे राज्यों तक पहुंची जांच

CCTV से मिले सुराग के आधार पर पुलिस की कई टीमें परसुडीह और आसपास के इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही हैं। लेकिन जांच यहीं तक सीमित नहीं है।पुलिस को आशंका है कि वारदात में शामिल अपराधी दूसरे राज्य के हो सकते हैं। इसी वजह से कुछ टीमों को झारखंड से बाहर भी भेजा गया है। संबंधित राज्यों की पुलिस से संपर्क कर संदिग्धों और उनके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है।

अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल- आखिर कहां गायब हो गए पांचों?

डकैती के बाद बदमाशों के भागने का रास्ता CCTV में सामने आने के बावजूद उनकी सटीक लोकेशन तक पहुंचना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि परसुडीह की ओर जाने के बाद पांचों किस दिशा में गए, क्या उन्होंने आगे जाकर अपने वाहन बदले और लूटे गए करोड़ों के जेवर व नकदी को कहां छिपाया।

पांचों पर दो-दो लाख का इनाम

जांच को और तेज करते हुए पुलिस ने पांचों फरार अपराधियों पर 2-2 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस को उम्मीद है कि इनाम की घोषणा के बाद अपराधियों के बारे में स्थानीय स्तर पर सूचना मिल सकती है।फिलहाल पुलिस की नजर दो चीजों पर सबसे ज्यादा है—CCTV से मिले रूट और लूटे गए करोड़ों के माल की बरामदगी।

डकैती के बाद अपराधी जिस तेजी से शहर से बाहर निकल गए, अब पुलिस उसी तेजी से उनकी तलाश को आगे बढ़ाने में जुटी है। 250 से ज्यादा कैमरों की आंखों से निकले सुरागों को जोड़कर पुलिस पांचों डकैतों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Chauhan

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close