झारखंड कोरोना ब्रेकिंग: डाक्टरों की छुट्टियां रद्द, स्वास्थ्यकर्मियों के लिए अलर्ट, रेलवे स्टेशनों, एयरपोर्ट व बस स्टैंडों में होगी फिर से कोरोना की जांच, स्वास्थ्य मंत्री ने दिये निर्देश

Jharkhand Corona Breaking: Doctors' leave cancelled, alert for health workers, corona testing will be done again at railway stations, airports and bus stands, Health Minister gave instructions

रांची। कोरोना के संभावित खतरों से निपटने के लिए झारखंड का स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से तैयार है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भी अलर्ट मूड में है। स्वास्थ्य मंत्री ने रांची के सदर अस्पताल में कोविड संक्रमण की आशंका को लेकर आपातकालीन बैठक में भाग लिया। बैठक में सभी जिलों के स्वास्थ्य पदाधिकारियों, डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ गहन मंथन किया गया।

 

देश में कोविड-19 के मामलों में फिर से वृद्धि और नए वेरिएंट्स NB.1.8.1 एवं LF.7 की पहचान के मद्देनज़र यह बैठक बुलाई गई थी। राज्य में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि किसी भी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है। वो स्वयं स्थिति की सतत निगरानी कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है और सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

 

बेंगलुरु में कोविड से एक वरिष्ठ नागरिक की मृत्यु की पुष्टि होते ही झारखंड में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी सिविल सर्जनों को निर्देश दिए कि सभी एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर कोविड जांच केंद्र तुरंत स्थापित की जायें। पॉजिटिव पाए जाने पर तत्काल अस्पताल में भर्ती कर समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाए। झारखंड के रांची में भी एक कोविड मामला सामने आया है जिसमें मरीज की उम्र अधिक है और पहले से स्वास्थ्य समस्याएं मौजूद हैं।

 

यह संक्रमण विशेष रूप से उम्रदराज और सांस संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे लोगों को प्रभावित कर रहा है, इसलिए सावधानी आवश्यक है। राज्य के सभी सिविल सर्जनों को सतर्क और तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य के बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट्स को तत्काल चालू किया जाएगा ताकि भविष्य में किसी प्रकार की आपात स्थिति का सामना न करना पड़े। डॉक्टरों की छुट्टियाँ रद्द कर दी गई हैं और सभी स्वास्थ्यकर्मियों को अलर्ट पर रखा गया है।

 

स्वास्थ्य मंत्री ने नर्सिंग स्टाफ को उनके सेवा भाव के लिए विशेष धन्यवाद दिया और आश्वासन दिया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों और नर्सों को सरकार सम्मानित करेगी। एक डॉक्टर होने के नाते मेरी आप सभी से अपील है—सतर्क रहें, मास्क पहनें, भीड़-भाड़ से बचें, विटामिन्स और पौष्टिक आहार लें ताकि आपकी इम्युनिटी मजबूत रहे। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र सरकार की नई गाइडलाइंस का इंतजार कर रही है, और जैसे ही निर्देश मिलेंगे, त्वरित कदम उठाए जाएंगे। हालांकि फिलहाल कोई औपचारिक एडवाइजरी जारी नहीं की गई है, लेकिन नागरिकों को सजग रहने और अफवाहों से दूर रहने की सख्त सलाह दी गई है। यह समय घबराने का नहीं, बल्कि एकजुट होकर जागरूकता और अनुशासन दिखाने का है। झारखंड सरकार और स्वास्थ्य विभाग हर परिस्थिति के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जब स्वास्थ्य मंत्री खुद एक डॉक्टर हो, तो निश्चिंत रहें—सरकार आपकी सेहत को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles