झारखंड- लॉ छात्रा से रेप: कानून की पढ़ाई करती थी छात्रा, एडवाइस देने के बहाने एडवोकेट ने कई बार किया रेप, पति को मिली जानकारी तो हुआ बवाल, गिरफ्तार

Jharkhand – Law student raped: Law student studying law, advocate raped her multiple times under the pretext of giving advice, husband got information and there was uproar, arrested

अधिवक्ता पर लॉ की छात्रा का यौन शोषण करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
________________________________________

Jharkhand Crime News: झारखंड के पाकुड़ जिले से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कानूनी सलाह के बहाने एक अधिवक्ता ने लॉ की छात्रा के साथ कई बार रेप किया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिवक्ता जोएल मुर्मू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पीड़िता लॉ की पढ़ाई कर रही है और वह कानूनी सलाह के लिए आरोपी अधिवक्ता के संपर्क में आई थी। इसी दौरान आरोपी ने भरोसे का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, उसने इस घटना का वीडियो भी बना लिया और पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह वीडियो वायरल कर देगा।

आरोपी ने इस वीडियो को आधार बनाकर करीब सात महीने तक पीड़िता का लगातार शोषण किया। धमकी और डर के कारण पीड़िता लंबे समय तक चुप रही। लेकिन हाल ही में जब इस मामले की जानकारी पीड़िता के पति को हुई, तो स्थिति बदल गई।बताया जा रहा है कि पीड़िता का पति आरोपी अधिवक्ता के पास पहुंचा और इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहस और हाथापाई हो गई।

इस घटना के दौरान आसपास के लोग और परिवार के सदस्य मौके पर जुट गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(m), 351(2) और 115(2) के तहत कांड संख्या 61/26 में एफआईआर दर्ज की गई है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है, जबकि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और यदि जांच में अन्य तथ्य सामने आते हैं, तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने समाज में एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि जिन पेशों पर लोग भरोसा करते हैं, वहीं से यदि इस तरह के अपराध सामने आएं, तो आम लोगों की सुरक्षा और विश्वास पर गंभीर असर पड़ता है। खासकर कानून से जुड़े पेशे में इस तरह की घटना बेहद चिंताजनक मानी जा रही है।

Related Articles