झारखंड : DJ पर पति ने किया डांस, तो गुस्साई बीबी ने कर ली आत्महत्या, शादी समारोह में मचा हड़कंप, डांस को लेकर पति-पत्नी में हुई थी लड़ाई…

Jharkhand: Husband danced to DJ music, enraged wife commits suicide, chaos erupts at wedding ceremony, husband and wife had a fight over dance...

शादी समारोह के दौरान पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने दुखद मोड़ ले लिया, जब पत्नी ने आवेश में आकर कीटनाशक खा लिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
________________________________________
Jharkhand Crime News : शादी में DJ पर पति ने डांस किया तो, गुस्से में तिलमिलाई पत्नी ने आत्महत्या कर ली। घटना झारखंड के दुमका जिले की है। घटना के बाद शादी समारोह की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। मामला गोपीकांदर थाना क्षेत्र के शहरों गांव का है, जहां शनिवार रात घरेलू विवाद ने एक महिला की जान ले ली।

जानकारी के अनुसार, गांव में एक परिवार में शादी का माहौल था। घर में रिश्तेदारों और मेहमानों की भीड़ थी और डीजे की धुन पर सभी लोग जश्न में डूबे हुए थे। इसी दौरान परिवार के एक सदस्य, यानी पति के डांस करने को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। शुरुआत में यह मामूली बहस थी, लेकिन धीरे-धीरे यह विवाद बढ़ता चला गया।

बहस के दौरान दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी बीच आवेश में आकर पत्नी सूर्या देवी ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। जैसे ही परिजनों को इसकी जानकारी मिली, घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तुरंत उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए दुमका स्थित फूला झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला का इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी हालत लगातार नाजुक बनी रही। तमाम प्रयासों के बावजूद सूर्या देवी को बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद जहां कुछ देर पहले तक शादी की खुशियों से गूंज रहा घर, अचानक शोक में डूब गया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी का माहौल पूरी तरह मातम में बदल गया और पूरे गांव में इस घटना को लेकर गहरा दुख और सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते विवाद को शांत किया जाता, तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था।
घटना की सूचना मिलने के बाद गोपीकांदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

प्राथमिक जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Related Articles