चुनाव ड्यूटी में तैनात Jharkhand के जवान ने खुद को मारी गोली, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Jawan ki maut: चुनाव ड्यूटी में तैनात झारखंड के जवान ने खुद को गोली मार ली। आत्महत्या के कारणों की जांच में पुलिस लगी है। मालूम हो कि विधानसभा चुनाव के दौरान जवान की तैनाती थी। जवान ने इस तरह का कदम क्यों उठाया इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।
घटना बेतिया जिले के श्रीनगर थाना अंतर्गत कोहड़ा भवानीपुर स्कूल परिसर की है। जहां जवान ठहरा हुआ था, जिसने खुद को एलएमजी बंदूक से गोली मार ली। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
जवान ने खुद की मारी गोली
बिहार विधानसभा चुनाव में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात ITBP के एक जवान ने खुद को गोली मारकर जान दे दी. मृतक की पहचान 36 वर्षीय गौतम कुमार यादव के रूप में हुई है, जो झारखंड के धनबाद जिले के चिरकुंडा का निवासी था.बिहारी यादव के पुत्र गौतम कुमार यादव आईटीबीपी के 36 बटालियन में तैनात थे। गया के अलीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अकबरपुर ग्राम के रहने वाले थे।

स्कूल में बनाया था अस्थाई कैंप
यह घटना बेतिया के श्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित कोहंड भवानीपुर सरकारी उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शनिवार देर रात हुई. यह विद्यालय ITBP जवानों के अस्थायी कैंप के रूप में उपयोग किया जा रहा था. देर रात सभी जवान आराम कर रहे थे, तभी गौतम विद्यालय की छत पर पहुंचे और अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली.
क्या कहते है SP
बेतिया SP डॉ. शौर्य सुमन ने कहा कि कैंप में मौजूद अन्य जवानों से भी पूछताछ की जा रही है. मृतक के परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है.सदर SDPO रजनीश कांत प्रियदर्शी पुलिस टीम और FSL अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे. हथियार और आसपास के क्षेत्र की गहन जांच की जा रही है.
मौके से उसका राइफल और मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पुलिस के अधिकारी पहुंचे हैं। मामले की जांच हो रही है। अभी तक आत्महत्या के कारण का पता नहीं चला है। बेतिया सदर टू के एसडीपीओ रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि मृतक जवान की पहचान झारखंड के धनबाद जिले के चिरकुंडा निवासी गौतम कुमार (उम्र 36 वर्ष) के रूप में हुई है।









