झारखंड: महिला स्वास्थ्यकर्मी की चली गयी जान, स्वास्थ्य केंद्र में ही हुआ था हमला, स्वास्थ्य मंत्री ने जताया दुख, बोले, किसी कीमत पर…

Jharkhand: Female health worker died, she was attacked in the health center itself, Health Minister expressed grief, said, at any cost...

Ranchi News: अस्पताल परिसर में जिस महिला स्वास्थ्य कर्मी पर जानलेवा हमला हुआ था, इलाज के दौरान उसकी जान चली गई है। महिला स्वास्थ्यकर्मी का नाम ज्योति महतो है जो जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत रूहीडीह स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में CHO यानी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पद पर पदस्थ थी।

 

स्वास्थ्य केंद्र में ही अपराधियों ने उन पर जानलेवा हमला किया था, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में रांची के मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ज्योति महतो की मौत पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने भी दुख जताया है।

 

आपको बता दें कि शुक्रवार 18 अप्रैल को जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के रोहिणी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में ज्योति महतो पर स्वास्थ्य केंद्र में ही हमला किया गया था। गंभीर हालत में उन्हें पहले एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उन्हें रांची रेफर कर दिया गया। उनके सर पर गंभीर चोटें आई थी।

 

इलाज के दौरान उनकी हालत नहीं सुधरी और फिर आखिरकार उनकी जान चली गई। घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रिया भी आ रही है। कुणाल सारंगी की मौजूदगी में स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि मृतक के परिजनों को हर संभव सुविधाएं दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि घटना में जो भी आरोपी है उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles