नौकरी अलर्ट: प्रदेश में पटवारी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, बिना CPCT वाले भी कर सकेंगे आवेदन! पात्रता, फीस, सैलरी और आवेदन की पूरी डिटेल यहाँ देखें।
Job Alert: Notification issued for Patwari recruitment in the state; candidates without CPCT certification can also apply! Check full details regarding eligibility, fees, salary, and the application process here.

प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे दिव्यांग युवाओं के लिए एक शानदार अवसर आया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-2 सब ग्रुप-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के अंतर्गत पटवारी भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
यह भर्ती अभियान भू-अभिलेख प्रबंधन विभाग (राजस्व विभाग), ग्वालियर के तहत राज्य के 44 जिलों में चलाया जा रहा है। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 18 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती की मुख्य बातें
- पद का नाम: पटवारी (ग्रुप-2 सब ग्रुप-4)
- कुल पद: 200 (विशेष भर्ती अभियान)
- आरक्षण श्रेणी: केवल दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए
- नियुक्ति क्षेत्र: मध्य प्रदेश के 44 विभिन्न जिले
- आवेदन का माध्यम: पूर्णतः ऑनलाइन (esb.mp.gov.in)
कौन सी दिव्यांग श्रेणियां हैं पात्र
यह विशेष भर्ती केवल दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ही आरक्षित है:
- पात्र श्रेणियां: श्रवण बाधित (Hearing Impaired), ऑर्थोपेडिक/चलने-फिरने में दिव्यांग, मल्टीपल डिसेबिलिटी, ऑटिज्म, बौद्धिक दिव्यांगता और मानसिक बीमारी।
- अपात्र: राजस्व विभाग के नियमों के अनुसार दृष्टिबाधित (Visually Impaired) अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ:- 04 अगस्त 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि:- 18 अगस्त 2026
- फॉर्म में संशोधन की अंतिम तिथि:- 23 अगस्त 2026
- लिखित परीक्षा (CBT) की तिथि:- 22 सितंबर 2026 से (दो पालियों में)
योग्यता, आयु सीमा एवं आवेदन शुल्क
1. शैक्षणिक व अन्य योग्यताएं
- भारत का नागरिक एवं मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री।
- सक्षम अधिकारी द्वारा जारी वैध दिव्यांगता प्रमाण पत्र।
- MP राज्य रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन।
- CPCT स्कोर कार्ड: जिन अभ्यर्थियों के पास वर्तमान में CPCT पास सर्टिफिकेट नहीं है, वे भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उन्हें चयन के बाद निर्धारित समय-सीमा में इसे उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा।
2. आयु सीमा (01 जनवरी 2026 के अनुसार)
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 45 वर्ष (आरक्षित वर्गों को राज्य सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में अतिरिक्त छूट मिलेगी।)
3. आवेदन शुल्क
- अनारक्षित (General): ₹500
- SC / ST / OBC / EWS / दिव्यांग (केवल MP निवासी): ₹250
(MP Online पोर्टल शुल्क अलग से देय होगा। बैकलॉग पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से कोई परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।)
चयन प्रक्रिया एवं सैलरी पैकेज
चयन का आधार: उम्मीदवारों का चयन 200 अंकों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) और जिला आवंटन के आधार पर होगा।
परीक्षा पैटर्न: लिखित परीक्षा में विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामान्य ज्ञान एवं अभिरुचि, तर्कशक्ति (Reasoning), कंप्यूटर ज्ञान और सामान्य प्रबंधन से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
वेतनमान: चयनित अभ्यर्थियों को ₹5,200 – ₹20,200 (ग्रेड पे ₹2,100) का वेतनमान मिलेगा।
स्टाइपेंड (परिवीक्षा अवधि): 3 वर्ष की प्रोबेशन अवधि के दौरान:
- प्रथम वर्ष: न्यूनतम वेतन का 70%
- द्वितीय वर्ष: न्यूनतम वेतन का 80%
- तृतीय वर्ष: न्यूनतम वेतन का 90%
आवेदन कैसे करें
- MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Group-2 Sub Group-4 Patwari Recruitment 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन/लॉगिन करके अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक व दिव्यांगता संबंधी जानकारी दर्ज करें।
- आवेदन के दौरान अपनी पसंद के अनुसार जिला वरीयता (District Preference) भरें।
- आवश्यक दस्तावेज़ स्कैन करके अपलोड करें और आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद अंतिम प्रिंटआउट डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।





