कौन हैं श्रुति गंगवार? झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, जानिये 8 उम्मीदवार कौन-कौन हैं…

Who is Shruti Gangwar? The BJP has named the daughter of Jharkhand Governor Santosh Gangwar as a Rajya Sabha candidate; find out who the eight candidates are...

Shruti Gangwar Rajya Sabha: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में एक नाम का झारखंड से मजबूत कनेक्शन है। दरअसल जिन आठ उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है, इनमें झारखंड के राज्यपाल और बरेली से आठ बार सांसद रह चुके संतोष गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार का नाम भी शामिल है। बीजेपी ने 5 अक्टूबर 2026 को उम्मीदवारों की सूची जारी की। उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होना है।

जानिये कौन हैं श्रुति गंगवार?

श्रुति गंगवार बरेली से लंबे समय तक सांसद रहे संतोष गंगवार की बेटी हैं। संतोष गंगवार वर्तमान में झारखंड के राज्यपाल हैं। श्रुति का बरेली क्षेत्र में सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ाव रहा है। उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक वह पार्टी के कार्यक्रमों और जनसंपर्क गतिविधियों में सक्रिय रही हैं। श्रुति गंगवार को बीजेपी ने पहली बार राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की घोषित सूची में उनके अलावा प्रियंका सिंह रावत को भी महिला उम्मीदवार के तौर पर जगह मिली है। इस तरह यूपी से बीजेपी की आठ सदस्यीय सूची में दो महिला चेहरे शामिल हैं।

BJP ने यूपी से घोषित किए 8 उम्मीदवार

बीजेपी की ओर से उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए घोषित आठ उम्मीदवारों में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार शामिल हैं।
इस सूची में मौजूदा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा को दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया गया है। बीजेपी की नई सूची में अलग-अलग सामाजिक और क्षेत्रीय पृष्ठभूमि वाले नेताओं को शामिल किया गया है। हालांकि स्मॉति ईरानी के नामों की भी चर्चा थी।

राज्यसभा चुनाव में क्या है गणित?

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव होना है। मतदान 16 अक्टूबर को निर्धारित है। बीजेपी ने इन सीटों के लिए आठ उम्मीदवार उतारे हैं। मौजूदा विधानसभा संख्या बल के आधार पर चुनाव में बीजेपी के प्रदर्शन पर सभी की नजर रहेगी। राज्यसभा चुनाव में विधानसभा के निर्वाचित सदस्य मतदान करते हैं। ऐसे में यूपी की मौजूदा राजनीतिक स्थिति के बीच बीजेपी की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा के बाद चुनावी तस्वीर और दिलचस्प हो गई है।

श्रुति गंगवार के नाम पर क्यों टिकी नजर?

श्रुति गंगवार का नाम इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि वह लंबे समय से बरेली की राजनीति में प्रभाव रखने वाले संतोष गंगवार के परिवार से आती हैं। संतोष गंगवार बरेली से आठ बार लोकसभा सांसद रहे हैं और केंद्र सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। फिलहाल वह झारखंड के राज्यपाल हैं।

श्रुति को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद बरेली और रुहेलखंड की राजनीति में भी इस फैसले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। उनकी उम्मीदवारी के साथ बीजेपी ने एक नए चेहरे को राष्ट्रीय राजनीति में आगे बढ़ाने का संकेत दिया है।

16 अक्टूबर को होगा फैसला

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होना है। बीजेपी ने फिलहाल आठ उम्मीदवारों की घोषणा की है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने और चुनावी समीकरण स्पष्ट होने के बाद मुकाबले की तस्वीर और साफ होगी।

Chauhan

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close