PCS Notification 2026: पीसीएस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 500 पदों के लिए आवेदन शुरू; बिना इसके नहीं भर पाएंगे फॉर्म
PCS Notification 2026: PCS recruitment notification released, applications open for 500 posts; you won't be able to fill out the form without this.

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे और प्रशासनिक सेवाओं में जाने का ख्वाब देखने वाले लाखों युवाओं के लिए एक बड़ी और बेहद शानदार खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही आयोग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
27 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन, बढ़ सकते हैं पद
आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, इस भर्ती अभियान के जरिए शुरुआत में लगभग 500 रिक्त पदों को भरा जाएगा। हालांकि, आयोग ने यह संकेत भी दिया है कि मुख्य परीक्षा का परिणाम आने तक इन पदों की संख्या में और इजाफा किया जा सकता है।
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 27 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके अलावा, यदि आवेदन के दौरान फॉर्म में कोई गलती हो जाती है या फीस जमा करने में कोई दिक्कत आती है, तो उम्मीदवार 3 अगस्त 2026 तक अपने फॉर्म में सुधार (Correction) और शुल्क से जुड़ी समस्याओं का निपटारा कर सकेंगे।
बिना OTR नंबर के आवेदन नामुमकिन: आयोग की सख्त हिदायत
इस बार की आवेदन प्रक्रिया में आयोग ने ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन’ (OTR) को पूरी तरह अनिवार्य कर दिया है। आयोग ने साफ लफ्जों में कहा है कि बिना OTR नंबर के कोई भी अभ्यर्थी पीसीएस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाएगा।
जरूरी सलाह: जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपना OTR रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वे फॉर्म भरने से कम से कम 72 घंटे पहले यह प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि सिस्टम में उनकी जानकारी समय पर अपडेट हो सके और OTR नंबर जेनरेट हो जाए।
आखिर क्या है यह OTR और इसके फायदे?
वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) आयोग द्वारा शुरू की गई एक अनूठी डिजिटल व्यवस्था है। इसके तहत उम्मीदवारों को अपनी बुनियादी जानकारी (जैसे नाम, माता-पिता का नाम, शैक्षणिक योग्यता आदि) सिर्फ एक बार आयोग के पोर्टल पर दर्ज करनी होती है। एक बार OTR नंबर मिलने के बाद, भविष्य में आयोग की किसी भी अन्य भर्ती का फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपनी बेसिक डिटेल्स बार-बार नहीं भरनी पड़ेंगी। इससे फॉर्म भरने का समय बचेगा और मानवीय गलतियों (Spelling mistakes) की गुंजाइश भी खत्म हो जाएगी।
कैसा रहेगा परीक्षा का पैटर्न?
UPPSC PCS 2026 की चयन प्रक्रिया पारदर्शी और कड़े मुकाबले वाली होगी, जिसे तीन मुख्य चरणों में विभाजित किया गया है:
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): यह पहला चरण होगा जो कि स्क्रीनिंग प्रकृति का होता है। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थी ही अगले चरण के पात्र होंगे।
- मुख्य परीक्षा (Mains): यह चरण पूरी तरह लिखित (Discriptive) होगा। इसमें कुल 8 पेपर शामिल होंगे:
- सामान्य हिंदी: 150 अंक
- निबंध: 150 अंक
- सामान्य अध्ययन (GS): कुल 6 पेपर (प्रत्येक पेपर 200 अंक का)
3. इंटरव्यू (Personality Test): मुख्य परीक्षा में मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले उम्मीदवारों को 100 अंकों के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद ही अंतिम चयन सूची तैयार होगी।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
विभिन्न श्रेणियों के लिए आयोग ने बेहद नॉमिनल (नाममात्र) आवेदन शुल्क तय किया है:
- सामान्य, EWS और OBC: ₹ 125
- SC, ST और पूर्व सैनिक: ₹ 65
- दिव्यांगजन (PwD): ₹ 25
इन स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से करें आवेदन
अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म भर सकते हैं:
- स्टेप 1: सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर विजिट करें।
- स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए OTR पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें (यदि पहले से नहीं किया है)।
- स्टेप 3: OTR नंबर प्राप्त होने के बाद, पोर्टल पर लॉगिन करें।
- स्टेप 4: स्क्रीन पर दिख रहे ‘PCS 2026 Application’ लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 5: फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारियां भरें और अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- स्टेप 6: अंत में अपनी दर्ज की गई डिटेल्स को एक बार ध्यान से री-चेक करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें। भविष्य के संदर्भ के लिए अपने भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट या सॉफ्ट कॉपी सुरक्षित जरूर रख लें।






