पेश है 60 हजार रुपये के बजट में ये धांसू बाइक जो आपके रोजाना की भाग दौड़ भरी जिंदगी को बनाएगा आसान, जाने क्या है इसके ख़ास फीचर्स

Here is an impressive bike within a budget of ₹60,000 that will make your hectic daily life easier; find out about its special features.

यदि आप रोजाना  के लिए एक ऐसी बाइक की खोज कर रहे हैं, जिसकी कीमत कम हो, लो मेंटेनेंस रहे और दमदार परफॉर्मेंस करे, तो पेश है आपके सामने ये शानदार विकल्प. आइए जानते कौन सी है वो बाइक्स और क्या है इसकी खासियत।

Hero HF Deluxe

इसकी शुरुआती कीमत 59,477 रुपये है. इसमें 97.2 सीसी का 4 स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, इसमें 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. इसमें एडवांस प्रोग्राम फ्यूल इंजेक्शन और XSens टेक्नोलॉजी लगा है, जो इंजन की परफॉर्मेंस को बेहतर और फ्यूल की खपत को कम करता है. इसके अलावा इस बाइक में इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS), स्टैन्डर्ड ट्यूबलेस टायर्स, 12V/3AH मेंटेनेंस बैटरी, एनालॉग स्पीडोमीटर, एलईडी हेडलैंप, साइड-स्टैन्ड-इंजन कट ऑफ और डिजिटल कंसोल जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसका माइलेज 70 kmpl है।

Hero HF 100

इस बाइक की शुरुआती कीमत 59,839 रुपये है. इसमें 97.2 सिसी एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। इसे 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इसके अलावा फीचर्स के रूप में इसमें आपको इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम, फ्रंट एंड रियर 130 mm ड्रम ब्रेक, साइड-स्टैंड-इंजन कट ऑफ, फॉल-सेफ इंजन कट ऑफ, 165 mm ग्राउंड क्लियरेंस, 805 mm सीट हाइट और 18 इंच ब्लैक अलॉय व्हील्स मिलेंगे. इसका माइलेज 70 kmpl है।

TVS Sport

इसकी शुरुआती कीमत 58,750 रुपये है. इसमें 109.7 सिसी का सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रोक, फ्यूल इंजेक्शन, एयर कूल्ड स्पार्क इग्नीशन इंजन मिलता है. इसे 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इसके अलावा एक्स्ट्रा लॉंग सीट, ऑल गियर इलेक्ट्रिक स्टार्ट, एल्यूमिनीयम ग्रैब रेल, यूएसबी चार्जर, टेलीस्कोपिक ऑइल डैम्प्ड, शॉक एब्जॉर्बर और 5-स्टेप एडजस्टेबल हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर जैसे फीचर्स लगाए गए हैं. इसका माइलेज 80 kmpl है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *