पेश है आपके सामने ₹5 लाख तक के बजट में ये स्पोर्ट्स बाइक्स जो देती हैं जबरदस्त परफॉर्मेंस, जाने क्या है इसके खाश फीचर्स
Here are some sports bikes within a budget of up to ₹5 lakh that deliver impressive performance; find out about their key features.

अब आपको बाजार में ₹5 लाख के बजट में ऐसी बाइक्स मिल जाएंगी जो शानदार स्पीड, दमदार इंजन और एडवांस्ड फीचर्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देती हैं. आइए जानते हैं ऐसी स्पोर्ट्स बाइक्स के बारे में, जो इस बजट में फिट बैठते है।
Aprilia RS 457
इसमें 457cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है, जो 47bhp की पावर और 43.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच दिया गया है। इसमें राइड-बाय-वायर, तीन राइडिंग मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल और ड्यूल-चैनल ABS जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.
TVS Apache RR 310
इसमें 312.2cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 38PS की पावर और 29Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. बाइक में राइडिंग मोड्स, कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, TFT डिस्प्ले और कई एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं.
KTM RC 390
इसमें 373cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 43.5PS की पावर और 37Nm का टॉर्क देता है. बाइक में बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और मल्टीपल राइडिंग मोड जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं.









