पेश है आपके सामने 60 हजार रुपये से भी कम कीमत में ये बाइक, माइलेज और फीचर्स जन कर हो जाएंगे आप हैरान
Here is a bike priced at less than ₹60,000; its mileage and features will leave you amazed.

यदि आप ऐसे बाइक की तलाश कर रहे हैं जिसकी कीमत कम हो, लो मेंटेनेंस रहे और दमदार परफॉर्मेंस करे, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ये ऑप्शन. कुछ कंपनियां 60 हजार से कम रुपये में भी बेहतर ऑप्शंस देती हैं.
Hero HF Deluxe
इस बाइक की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 59,477 रुपये है. इसमें 97.2 सीसी का 4 स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर (OHC) इंजन मिलता है, जो 8000 rpm पर 8.02 PS (7.9 BHP) और 6000 rpm पर 8.05 NM टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. इसमें एडवांस प्रोग्राम फ्यूल इंजेक्शन और XSens टेक्नोलॉजी लगा है, जो इंजन की परफॉर्मेंस को बेहतर और फ्यूल की खपत को कम करता है. इसके अलावा इस बाइक में इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग ,स्टैन्डर्ड ट्यूबलेस टायर्स, 12V/3AH मेंटेनेंस बैटरी, एनालॉग स्पीडोमीटर, एलईडी हेडलैंप जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसका माइलेज 70 kmpl बताया जाता है.
Hero HF 100
इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 59,839 रुपये है. इसमें 97.2 सिसी एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर OHC इंजन मिलता है, जो 8000 rpm पर 8.02 ps पावर और 6000 rpm पर 8.05 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इसके अलावा फीचर्स के रूप में फ्रंट एंड रियर 130 mm ड्रम ब्रेक, साइड-स्टैंड-इंजन कट ऑफ, फॉल-सेफ इंजन कट ऑफ, 165 mm ग्राउंड क्लियरेंस मिलेंगे. इसका माइलेज 70 kmpl है।
TVS Sport
शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 58,750 रुपये है. डेली काम करने वाले या ऑफिस जाने वालों के लिए लो बजट में इससे बेहतर बाइक शायद ही मिल सकती है. इसमें 109.7 सिसी का सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रोक, फ्यूल इंजेक्शन, एयर कूल्ड स्पार्क इग्नीशन इंजन मिलता है. इसके अलावा एक्स्ट्रा लॉंग सीट, ऑल गियर इलेक्ट्रिक स्टार्ट, एल्यूमिनीयम ग्रैब रेल, यूएसबी चार्जर, टेलीस्कोपिक ऑइल डैम्प्ड, शॉक एब्जॉर्बर और 5-स्टेप एडजस्टेबल हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर जैसे फीचर्स लगाए गए हैं. इसका माइलेज 80 kmpl है, ।









