बिहार में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन और क्या है आवेदन करने की अंतिम तारीख
Recruitment announced for Forest Range Officer posts in Bihar; find out how to apply and the application deadline.

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकला है. 16 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है. कैंडिडेट्स आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर तय समय तक फॉर्म भर सकते है.
अप्लाई करने की लास्ट डेट 16 अगस्त 2026 है. फीस जमा करने की लास्ट डेट भी 16 अगस्त है 2026 है. BPSSC ने इस भर्ती के लिए सभी वर्गों के लिए एक समान शुल्क रखा है जो की 100 रुपये निर्धारित है.
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से निम्न में से किसी एक विषय में स्नातक होनी चाहिए.
- कृषि (Agriculture)
- वानिकी (Forestry) बॉटनी (Botany)
- जूलॉजी (Zoology)
- पर्यावरण विज्ञान (Environmental Science)
- गणित (Mathematics)
- भौतिकी (Physics)
- रसायन विज्ञान (Chemistry)
- पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान (Animal Husbandry & Veterinary Science) इंजीनियरिंग
न्यूनतम आयु इस परीक्षा में भाग लेने के लिए 21 वर्ष है।
कैसे करें आवेदन?
- BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं.
- Forest Range Officer Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- पहले रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन करें.
- आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क जमा करें.
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सेव कर लें.









