रांची: लूसी हत्याकांड में रिश्तेदार गिरफ्तार, पुलिस जल्द कर सकती है चौकाने वाले खुलासे, 13 मार्च को लापता हुई थी बच्ची…

Ranchi: Relative arrested in Lucy murder case, police may soon make shocking revelations, the girl went missing on March 13...

रांची के रातू इलाके में बच्ची लूसी पाठक की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस हत्याकांड में उसके ही रिश्तेदार सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
________________________________________
रांची। राजधानी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां रातू इलाके में रहने वाली मासूम बच्ची लूसी पाठक की निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है। अब इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए बच्ची के ही रिश्तेदार को मुख्य आरोपी बताया है।

पुलिस ने इस मामले में बच्ची के रिश्तेदार को सुबोध पाठक को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से बच्ची के शव को जला दिया और घर में पूजा-पाठ भी कराया, ताकि किसी को शक न हो।

जानकारी के अनुसार, लूसी पाठक पिछले कई वर्षों से अपने रिश्तेदार के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। 13 मार्च की शाम वह अचानक लापता हो गई, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जब कोई सुराग नहीं मिला, तो पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

मामले की जांच के दौरान सुबोध पाठक लगातार पुलिस के साथ सहयोग करने का नाटक करता रहा और जांच को भटकाने की कोशिश करता रहा। हालांकि, पुलिस को धीरे-धीरे उस पर शक हुआ और सख्ती से पूछताछ करने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस ने इस मामले में सुबोध पाठक समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस पूरे मामले का विस्तृत खुलासा प्रेस वार्ता के माध्यम से किया जाएगा।

इस मामले का एक और संवेदनशील पहलू यह सामने आया है कि लूसी पाठक अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगातार उदासी जाहिर कर रही थी। जानकारी के अनुसार, वह अपने रिश्तेदारों द्वारा किए जा रहे व्यवहार से मानसिक रूप से परेशान थी। उसने कई वीडियो और पोस्ट साझा किए थे, जिनमें उसने अपने अकेलेपन और दुख का जिक्र किया था।

Related Articles