रूपी सोरेन हेल्थ अपडेट: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कैसी है मुख्यमंत्री की मां की तबीयत, कल ही सांस की तकलीफ के बाद कराया गया था अस्पताल में भर्ती

Rupi Soren Health Update: Health Minister Irfan Ansari provides an update on the Chief Minister's mother's condition; she was admitted to the hospital yesterday following breathing difficulties.

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन की तबीयत को अस्पताल में भर्ती हुए करीब 48 घंटे होने को हैं। अभी भी डाक्टरों की गहन निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। कल ही उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को उन्हें सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द की शिकायत हुई थी।

इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल लाया गया। फिलहाल डॉक्टरों की विशेष टीम उनकी निगरानी में इलाज कर रही है।रूपी सोरेन की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद शनिवार सुबह से नेताओं और शुभचिंतकों के अस्पताल पहुंचने का सिलसिला जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दी जानकारी

रूपी सोरेन की तबीयत की जानकारी मिलने के बाद शनिवार को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भी शनिवार को हिल व्यू अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से रूपी सोरेन की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। अस्पताल से बाहर निकलने के बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि रूपी सोरेन का इससे पहले हैदराबाद में इलाज चल रहा था।स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, रूपी सोरेन करीब दो दिन पहले ही हैदराबाद से रांची लौटी थीं। शुक्रवार को सांस लेने में परेशानी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हैदराबाद के डॉक्टरों के भी संपर्क में मेडिकल टीम

इरफान अंसारी ने बताया कि रूपी सोरेन को अस्पताल में डॉक्टरों की विशेष निगरानी में रखा गया है। उनके इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों को भी बुलाया गया है। साथ ही हिल व्यू अस्पताल की मेडिकल टीम हैदराबाद में उनका इलाज कर चुके डॉक्टरों के संपर्क में है, ताकि पहले के इलाज और मेडिकल हिस्ट्री के आधार पर आगे का उपचार किया जा सके।स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि फिलहाल रूपी सोरेन की स्थिति स्थिर है और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।

हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन अस्पताल में

रूपी सोरेन के अस्पताल में भर्ती होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी अस्पताल में मौजूद हैं। दोनों लगातार डॉक्टरों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ले रहे हैं।अस्पताल में नेताओं के पहुंचने का सिलसिला भी जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के अलावा अन्य नेता और शुभचिंतक भी रूपी सोरेन का हालचाल जानने अस्पताल पहुंच रहे हैं।

Chauhan

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *