Samsung Galaxy S26 Ultra हुआ 20000 रूपये सस्ता, Amazon पर मौजूद हैं ये शानदार डील

Samsung Galaxy S26 Ultra becomes cheaper by Rs 20,000, these great deals are available on Amazon

Samsung galaxy S26 अल्ट्रा पर बड़ी डिस्काउंट देखने को मिल रही है, जिससे यह मोबाइल फोन पहले के मुकाबले 20 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हो गया है. ऐसे समय में जब कंपनी अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, यह ऑफर प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए काफी आकर्षक साबित हो सकता है.

इसे भारतीय बाजार में 1,39,999 में  लॉन्च किया गया था. हालांकि अब यह स्मार्टफोन अमेजन पर 1,19,480 रुपये में उपलब्ध है. यानी  खरीदार के सीधे 20,000 रुपये से ज्यादा की बचत कर सकते हैं.

अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें अतिरिक्त 3,500 रुपये तक का फायदा मिल सकता है.

इस फोन पर मासिक किस्त करीब 4,200 रुपये से शुरू होती है. वहीं पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है.

क्या है इसके ख़ास फीचर्स…

यह मोबाइल फोन सबसे एडवांस फ्लैगशिप स्मार्टफोन है. इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रॉसेसर दिया गया है, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस और एआई फीचर्स को बेहतर तरीके से संभालता है.

फोटोग्राफी के लिए फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है, जिसे पहले से बेहतर लो-लाइट कैप्चर और डिटेल्स के लिए डिजाइन किया गया है. डिवाइस में 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है। इसके साथ 60 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और बेहतर बैटरी ऑप्टिमाइजेशन भी दिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *