इस बैंक ने निकली 779 पदों पर क्रेडिट ऑफिसर की वैकेंसी, जाने क्या होगी सैलरी और कैसे कर सकते हैं आवेदन
This bank has released vacancies for 779 Credit Officer posts; find out the salary details and how to apply.

बैंक ऑफ इंडिया ने क्रेडिट ऑफिसर के 779 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत अलग-अलग स्केल के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. उम्मीदवार 30 जून 2026 से 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन करने और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 20 जुलाई 2026 है. परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी और एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी होंगे.
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं. आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है.
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 850 रुपये रखा गया है. वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को 175 रुपये एप्लीकेशन फीस देना होगा.
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.bank.in पर जाएं.
- होम पेज पर Credit Officer Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं.
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
- जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें.
- आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.








