इस बैंक ने निकली 1500 पदों पर वैकेंसी ,जाने कैसे कर सकते हैं आवेदन
This bank has released vacancies for 1,500 posts; find out how to apply.

SBI में निकली PO पद पर वैकेंसी निकाली है जिसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- sbi.bank.in पर जाना होगा.
इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जून 2026 से शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने के लिए 8 जुलाई 2026 अंतिम तिथि निर्धारित की गई है .
कैसे करें आवेदन?
- आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- sbi.bank.in पर जाना होगा.
- वेबसाइट की होम पेज पर careers सेक्शन में जाएं.
- इसके बाद RECRUITMENT OF PROBATIONARY OFFICERS के लिंक पर क्लिक करें.
- अब Apply Online Form पर जाएं.
- मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.
इसमें सबसे पहले ऑनलाइन प्रीलिम्स परीक्षा अगस्त में होगी. इसके बाद फेज 2 में ऑनलाइन मेन्स परीक्षा सितंबर 2026 में होगी. इसके बाद फेज 3 में ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू का आयोजन अक्टूबर या नवंबर में होगा.
इसमें जनरल कैटेगरी में कुल 588 पदों पर भर्तियां होनी हैं. इसके अलावा ओबीसी में 390 पदों पर, एससी में 234 पदों पर, एसटी में 144 और EWS में भी कुल 144 पद निर्धारित किए गए हैं.
आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के तौर पर 750 रुपये जमा करने होंगे. इसमें एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के कैंडिडेट्स बिना किसी फीस के आवेदन कर सकते हैं.







