इन देसी नुस्खों से घर पर ही आप पा सकते है लो ब्लड प्रेशर की बीमारी से छुटकारा, जाने विस्तार से

You can get relief from low blood pressure at home with these natural remedies; find out the details.

लो बीपी में आपके शरीर का ब्लड प्रेशर नॉर्मल लेवल यानी कि से काफी कम हो जाता है. जब शरीर में रक्तचाप अचानक कम हो जाता है, तो इसकी वजह से आपको चक्कर आने लगते हैं, आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है, कमजोरी महसूस होने लगती है, या फिर कई बार घबराहट और बेहोशी जैसे लक्षण भी दिखाई देने लगते हैं. अगर आपके या फिर आपके किसी करीबी के साथ अचानक ऐसा हो जाए, तो घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. आप घर बैठे ही कुछ देसी नुस्खों से इस बीमारी से निजात पा सकते हैं।

नमक और पानी के घोल को पीना

अगर बीपी अचानक कम हो जाए तो सबसे पहला नमक का पानी का सेवन करे. अगर आपको नहीं पता तो बता दें नमक में सोडियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को इंस्टेंट बढ़ाने का काम करता है. लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए एक ग्लास पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर धीरे-धीरे पिएं.

इलेक्ट्रोल या ओआरएस का उपयोग

शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होने पर भी बीपी अचानक गिर जाता है. शरीर को हाइड्रेशन देने के लिए आप पानी में  ओआरएस का घोल मिलाकर पी सकते हैं. अगर ये घर पर मौजूद न हों, तो पानी में नींबू, थोड़ी चीनी और एक चुटकी नमक मिलाकर नींबू पानी बना लें.

 कॉफी या चाय पिलाना भी फायदेमंद

अगर बीपी अचानक ही बहुत कम हो गया है और व्यक्ति को तेज चक्कर आ रहे हैं, तो कैफीन का सेवन एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. जिसका ब्लड प्रेशर लो है उसे एक कप कड़क ब्लैक कॉफी या कड़क चाय पिलाएं. कैफीन दिल की धड़कन को थोड़ा फ़ास्ट कर देता है ।

पैरों को ऊपर  करे

अगर चक्कर आ रहा हो तो सबसे पहले व्यक्ति को पीठ के बल सीधा लेटा दें और उनके पैरों के नीचे दो-तीन तकिए लगा दें, ताकि व्यक्ति का पैर सिर के लेवल से ऊपर हो जाएं. ऐसा करने से पैरों की तरफ बहने वाला खून तुरंत दिमाग और दिल की तरफ पहुंचने लगता है, जिससे चक्कर आना बंद हो जाता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *