इस राज्य ने निकाली असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर भर्ती, जाने क्या है आवेदन करने की आखिरी तारीख और कैसे करे अप्लाई
This state has announced recruitment for the post of Assistant Professor; find out the application deadline and how to apply.

बिहार के सरकारी विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर बिहार स्टेट यूनिवर्सिटी सर्विस कमीशन ने 3687 पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए वैकेंसी निकाली थी.
आवेदन करने के लिए लास्ट डेट 15 जुलाई रखी गई है.अभ्यर्थियों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के किया जाएगा. इसमें अभ्यर्थियों के उनके एकेडमिक रिकॉर्ड यानी UGC NET स्कोर, PhD स्कोर और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. यह वैकेंसी हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, इकोनॉमिक्स और सोशियोलॉजी विषय के लिए निकाली गई है. इस परीक्षा के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखी गई है।
योग्य उम्मीदवार शिक्षा विभाग के ऑफिशियल समर्थ पोर्टल hedbiharrec.samarth.edu.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करें. फिर अपने यूजर आईडी की मदद से लॉगिन कर मांगी गई जानकारी सही सही भरें.
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है. आरक्षित वर्ग यानी OBC, SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों को इसमें 5% की छूट दी गई है. इसके साथ ही उम्मीदवार को UGC NET य CSIR NET या फिर बिहार SLET / SET क्वालिफाइड होना चाहिए.
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 43 वर्ष होनी चाहिए.







