4 और 8 अगस्त को क्या होने वाला है? शिबू सोरेन और निर्मल महतो को लेकर उठी बड़ी मांग, सरकार से राजकीय सम्मान की अपील

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि से पहले बड़ी मांग, सरकार पर बढ़ा दबाव

रांची:

झारखंड में 4 और 8 अगस्त को होने वाले कार्यक्रमों से पहले एक बड़ी मांग सामने आई है। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने राज्य सरकार से मांग की है कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन और शहीद निर्मल महतो को राजकीय सम्मान दिया जाए। इस मांग को लेकर संगठन ने राज्यभर में श्रद्धांजलि सभाओं और विभिन्न कार्यक्रमों की घोषणा भी की है।

बुधवार को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने बताया कि 4 अगस्त को दिशोम गुरु शिबू सोरेन और 8 अगस्त को शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि पूरे राज्य में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन में दोनों नेताओं के योगदान को देखते हुए राज्य सरकार को उन्हें राजकीय सम्मान देना चाहिए।

राज्यभर में होंगे श्रद्धांजलि कार्यक्रम

दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की ओर से 4 अगस्त को गुमला जिले के बसिया प्रखंड में श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। वहीं दुमका प्रमंडल के जामताड़ा में फुटबॉल टूर्नामेंट तथा पाकुड़ के अमड़ापाड़ा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे।

इसके अलावा पलामू प्रमंडल में पलामू रेलवे स्टेशन स्थित सूर्यांश होटल के सभागार तथा चतरा के जोड़ा पोखर के समीप भी पुण्यतिथि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कई जिलों में श्रद्धांजलि सभाओं की तैयारी

संगठन के अनुसार गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, खूंटी, रांची, गढ़वा, लातेहार, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो और कोल्हान प्रमंडल समेत राज्य के कई जिलों में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों में झारखंड आंदोलन के इतिहास और राज्य निर्माण में अमर पुरोधाओं के योगदान को याद किया जाएगा।

झारखंड आंदोलनकारियों से की खास अपील

पुष्कर महतो ने सभी झारखंड आंदोलनकारियों और राज्यवासियों से अपील की कि वे जाति, पार्टी और धार्मिक भावनाओं से ऊपर उठकर झारखंड राज्य के निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करें। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर झारखंड अलग राज्य के मूल्यों की रक्षा और आने वाली पीढ़ियों के अधिकारों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया जाएगा।

Anita Nishad

Anita Nishad is a dedicated and insightful journalist currently serving as a key voice at HPBL News. With a deep-rooted passion for storytelling and truth-seeking, Anita has become a trusted name in digital and broadcast journalism, particularly known for her ability to bring grassroots issues to the forefront.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *