नदी किनारे झाड़ियों में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी! हत्या या हादसा? पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

नदी किनारे झाड़ियों में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी! हत्या या हादसा? पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

Dhanbad News:

धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब नदी किनारे झाड़ियों के बीच एक युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखकर स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं, हालांकि पुलिस ने फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है।

नदी किनारे झाड़ियों में मिला शव

जानकारी के अनुसार, गोविंदपुर थाना क्षेत्र के मटियाला पंचायत स्थित पंचायत सचिवालय के पीछे नदी किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि बेलाल अंसारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी गोविंदपुर थाना पुलिस को दी।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद स्थित एसएनएमसीएच भेज दिया गया है।

हत्या की आशंका, लेकिन पुलिस ने कुछ भी कहने से किया इनकार

घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि गोविंदपुर थाना के एएसआई तपन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही घटना को लेकर स्पष्ट जानकारी साझा की जाएगी।

 

Anita Nishad

Anita Nishad is a dedicated and insightful journalist currently serving as a key voice at HPBL News. With a deep-rooted passion for storytelling and truth-seeking, Anita has become a trusted name in digital and broadcast journalism, particularly known for her ability to bring grassroots issues to the forefront.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *