रेल हादसा ब्रेकिंग: बड़ा रेल हादसा, अब तक 5 रेल यात्रियों की मौत, कई यात्री घायल, मौके पर रेल प्रशासन की टीम पहुंची….

Rail accident breaking: Major rail accident, 5 passengers dead so far, many passengers injured, Railway administration team reached the spot....

Train Hadsa: एक बड़ा रेल हादसा सामने आया है। घटना में 5 रेल यात्री की मौत हो गयी है। कई यात्री घायल बताये जा रहे हैं। हादसा लोकल ट्रेन में हुई है। रेल प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची हुई है। घटना महाराष्ट्र की बतायी जा रही है। आज सुबह मुंब्रा और दीवा रेलवे स्टेशन के बीच एक भयावह घटना घटी, जब चलती लोकल ट्रेन से कई यात्री नीचे गिर गए।

 

हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।कल्याण जंक्शन पर सोमवार (9 जून) को पुष्पक एक्सप्रेस से पांच यात्री गिर गए हैं। बताया जा रहा है कि जब ट्रेन कल्याण जंक्शन पर रुकी, तो रोज दफ्तर जाने वाले लोग इसमें चढ़ने के लिए दौड़े। इस दौरान ज्यादा भीड़ और धक्का-मुक्की होने की वजह से यह हादसा हुआ।

 

बताया जा रहा है कि ये लोग रोजाना ही अपने-अपने दफ्तरों तक पहुंचने के लिए ट्रेन का सफर करते हैं। सभी इस ट्रेन में चढ़कर छत्रपति शिवाजी टर्मिनल (CST) की ओर यात्रा करते हैं. सोमवार को ऑफिस आवर्स के दौरान भीड़ बढ़ने और फिर ट्रेन में चढ़ने की होड़ में धक्का-मुक्की हुई होगी, जिससे यह हादसा हुआ है।

 

सेंट्रल रेलवे का कहना है कि कुछ यात्री छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) की ओर जा रही लोकल ट्रेन में सफर कर रहे थे। मुंब्रा स्टेशन के पास कुछ यात्री ट्रेन से नीचे गिर गए. यात्रियों के गिरने की वजह अत्यधिक भीड़ बताई जा रही है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। मामले की जांच की जा रही है. इस घटना से स्थानीय सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles