झारखंड: भाभी के लिए धड़कता था देवर का दिल, साथ भागने से किया इंकार, तो कर दिया गोबर कांड..जानिये देवर के प्यार में उलझी जानलेवा कहानी

Jharkhand: The brother-in-law's heart was beating for his sister-in-law, when she refused to run away with him, he committed the cow dung scandal.. Know the deadly story entangled in the brother-in-law's love

दुमका। प्रेम प्रसंग के चलते एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपने देवर से प्रेम करने वाली महिला ने जब साथ भागने से इनकार किया, तो गुस्से में आकर देवर ने उसकी हत्या कर दी। झारखंड के दुमका जिले में हुए कत्ल का खुलासा पुलिस ने कर दिया है।

 

महिला का शव गोबर के ढेर के नीचे से बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त सबूत भी बरामद कर लिए हैं।पुलिस ने इस हत्या के आरोप में महिला के देवर मंगल मुर्मू (29 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। 7 जून को एक मैदान में गोबर के ढेर के नीचे मिले शव की पहचान 11 जून को तालझारी थाना क्षेत्र के रंगाबांध गांव की 28 वर्षीय सुकुरमनी सोरेन के रूप में हुई थी।

 

दुमका के पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि मृतका और उसके देवर मंगल मुर्मू के बीच प्रेम संबंध था। सुकुरमनी के पति अक्सर बाहर काम पर रहते थे, जिससे दो बच्चों की मां सुकुरमनी और उसके देवर मंगल के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। हालांकि हाल के दिनों में सुकुरमनी अपने पति के लौट आने और बच्चों की जिम्मेदारी के चलते इस संबंध से दूरी बना रही थी।

 

पुलिस जांच में सामने आया कि 4 जून को मंगल ने सुकुरमनी को फोन कर जरमुंडी रेलवे स्टेशन बुलाया। वहां से दोनों पास के ही जरूवाडीह गांव पहुंचे, जहां एकांत में बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने उन्हें देखा भी था। जांच में दोनों के मोबाइल की लोकेशन घटनास्थल पर मौजूद पाई गई।

 

बताया गया कि बातचीत के दौरान मंगल ने सुकुरमनी से उसके साथ भाग चलने का प्रस्ताव रखा, लेकिन सुकुरमनी ने अपने बच्चों की चिंता जताकर मना कर दिया। इससे नाराज होकर मंगल ने सुकुरमनी को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद दोनों के बीच बहस हुई।

 

गुस्से में आकर मंगल ने एक पत्थर से सुकुरमनी के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को पास ही पड़े गोबर के ढेर में छिपा दिया।गहन पूछताछ में आरोपी मंगल मुर्मू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर, मृतका का पर्स, चप्पल और वोटर आईडी कार्ड भी बरामद कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है ताकि यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता हो तो उसका भी पता लगाया जा सके। इस घटना ने ग्रामीण इलाके में सनसनी फैला दी है और प्रेम संबंधों के खतरनाक मोड़ पर समाज में चर्चा का विषय बन गई है।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles